
जामताड़ा।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने जामताड़ा जिला में पहली बार किसी महिला को बड़ी जिम्मेवार सौंपा है। समाजसेविका सह नारी शक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष आभा आर्या को महासंगठन ने दायित्व सौंपते हुए जिलाध्यक्ष का पदभार दिया है। शनिवार को शहर के आर्या रेस्टोरेंट में तेली महासभा की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिले के तेली समाज के लोग उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जिलाध्यक्ष आभा आर्य के नेतृत्व में 11 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से 4 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।


उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में तेली समाज के बेटी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उस व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मांग किया है। वहीं उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति में एक तेली को स्थान दिया जाए। ताकि इस तरह की पूर्णावृत्ति ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव करवाने से पहले ओबीसी का आरक्षण निश्चित किया जाए और उसकी आरक्षित सीटें घोषित किया जाए। साथ हीं भामा शाह जयंती के दिन को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। नवोदित जिलाध्यक्ष के लिए अपनी प्रतिभा और दक्षता दिखाने का यह बेहर अवसर है। कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे सफल होंगी। मौके पर तेली समाज के लोग उपस्थित थे।


