Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था भायली महिला मण्डल द्वारा राजस्थान भवन सोनारी में गुरुवार की शाम को धूमधाम से गणगौर सिंधारा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा के साथ शामिल मारवाड़ी समाज की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय कलाकार महाबीर अग्रवाल एण्ड टीम द्धारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग पारम्परिक नृत्य एवं संगीत पर महिलाएं जमकर थिरकी। महाबीर अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ म्हारा प्यारा रे गजानन आईज्यो… गणेश वंदना से करते हुए ढेर सारी खुशियाँ लाए गणगौर का त्योहार का संदेश दिया। उन्होंने आंगणिये मे उडे रे गुलाल…, पल्लो लटके…, ढोला…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के टिनप्लेट में श्री श्री मां मंगला पूजा समिति के द्वारा श्री श्री राधेगोविन्द अष्ट प्रहरी हरी कीर्तन में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने सम्मिलित होकर श्री राधे कृष्ण जी के दर्शन किये व आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर आयोजन समिति ने श्री काले का अपनी परंपरा के अनुसार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के नाम के उच्चारण मात्र से ही वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाता है और लोगो के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का…

Read More

रांची में खुला पीरामल स्वास्थ्य का हब – बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड व उत्तर प्रदेश के 13 सेंटर्स को सेवाएं मिलेंगी – टेलीमेडिसन सेंटर से कम से कम 25-35 गांवों की 35,000-50,000 की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्‍मीद रांची, : हैल्थ केयर तथा पोषण जैसे लाइफ साइंस से जुड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले वैश्विक उपक्रम बेयर ने अगले दो वर्षों के दौरान, बेयर फाउंडेशन इंडिया के माध्‍यम से भारत के 8 राज्यों में स्थित 12 जिलों में 27 टेलीमेडिसन सेन्टर स्थापित करने की घोषणा की है। आरएक्सडीएक्स हेल्थकेयर और पीरामल स्वास्थ्य के सहयोग से स्‍थापित किए जा रहे…

Read More

■ शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह काली मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर में प्रवेश करेंगे सांसद, पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे स्वागत। जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद शनिवार को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके राँची से जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा ने सांसद विद्युत महतो के स्वागत समारोह को खास बनाने की तैयारी को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। सांसद विद्युत शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह चौक स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दर्जनों स्थानों पर…

Read More

*अजय धारी सिंह* *मधुबनी:* बिहार में 31मार्च 2022 को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के रिजल्ट जारी कर दिया गया. दोपहर 3 बजे जारी रिजल्ट में कुल 79.88% विद्यार्थी पास हुए हैं. इसमें मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर 500 अंक में से 486 अंक लाकर पुरुष वर्ग में बाजी मारी है. इसके साथ ही विवेक ने प्रदेश के साथ-साथ जिले भर का नाम रौशन किया है. हालाँकि ओवरऑल रैकिंग में उन्हें दूसरा स्थान मिला है. जबकि रामायणी रॉय ने कुल 500 में से 487 अंक (97.40%) हासिल कर ओवरऑल टॉप स्थान हासिल किया है. वहीं, नवादा की सानिया कुमारी ने भी…

Read More

जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा में 324 वां खालसा पंथ सृजना दिवस धूमधाम से मनेगा। इससे संबंधित तैयारी को लेकर बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी की बैठक प्रधान जसपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। गुरु पर्व के आयोजन को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में उन्होंने बैठक में भागीदारी दी। सभी ने वाहेगुरु का धन्यवाद दिया और बैसाखी पर्व को बहुत ही धूमधाम और उल्लास से मनाने को लेकर अपने बहुमूल्य विचार रखे। मुख्य सचिव सुखविंदर सिंह ने स्वागत करते हुए सदस्यों के योगदान और कार्यों के लिए सराहना की तथा आने वाले दिनों में एकजुट रहकर सहयोग करने की…

Read More

*▪️कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं- डॉ राजीव लोचन महतो, जिला कुष्ठ परामर्शी जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (शहरी क्षेत्र) अंतर्गत अटल क्लिनिक , धातकीडीह में नि:शुल्क एक दिवसीय चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जाँच शिविर का उद्घाटन जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो तथा कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा ने किया। डॉ0 राजीव ने कहा कि सभी को मिल कर कुष्ठ उन्मूलन के लिए प्रयासरत करना चाहिए। कुष्ठ रोग का सही समय पर ईलाज कराने से…

Read More

जमशेदपुर।  गुरुवार को आजसू पार्टी द्वारा पिछले आठ महीनों से किये जा रहे आन्दोलन के बाद  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम  जिला प्रशासन एवं जुस्को के सहयोग से परसुडीह के प्रवेश द्वार मकदुमपुर के निकट सड़क किनारे पड़े कूड़े के अंबार से परसुडीह वासियों को निजात मिल गया। मानिक मल्लिक के द्वारा “स्वच्छ परसुडीह, सुंदर परसुडीह” बनाने को लेकर किए जा रहे नियमित प्रयास से आज नवरात्रि के पूर्व हुए इस स्वच्छता अभियान से परसुडीह वासियों में काफी हर्ष हो रहा है परंतु यह मात्र प्रारंभ है आने वाले दिनों में परसुडीह के विभिन्न क्षेत्रों में भी स्वच्छता एवं सुंदरता को लेकर…

Read More

जमशेदपुर। गुरुवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा पांचवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 16 अलग-अलग जगहों पर करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे गोल्ड मैडलिस्ट व पीएचडी धारियों को अलग और यूजी पीजी डिग्री धारियों को जो अलग सम्मानित करने का जो निर्णय लिया गया है, वह छात्रों के साथ एक धोखा है सम्मानित करने के नाम पर अगर विद्यार्थियों से शुल्क लिए गए हैं तो उन्हें…

Read More

रेल समाचार ।पूर्व मध्य रेलवे अपने अधीन चलने वाले करीब तीस जोङी ट्रेनों से जेनलेटर कार हटाने जा रही है। उसके जगह एक साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे सीटों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी।इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे (east central Railway)ने अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना के अनुसार गाङी संख्या (13287-13288) राजेंद्र नगर- दुर्ग- राजेंद्र नगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (Rajendra nager-Durg-rajendra nager South bihar express)सहित 30 ट्रेनों मे जेनलेटर यान हटाए जाएगे। मिली जानकारी अनुसार भारतीय  रेलवे (indain Railway)एल एच बी रैको में चलने वाले यात्री ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से जेनरेटर कार हटाने का कार्य शुरू…

Read More