Jamshedpur। आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य करते हुए नाली और सड़क के किनारे कूड़े की सफाई कार्य तेजी से की जा रही है । जिससे आस्था से स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके । इसके साथ ही नागरिकों से अपील किया गया है की घर-घर कचरा उठाव में ही कूड़े को गीला सुखा अलग अलग कर दें । जिससे सफाई कार्य बेहतर हो सके और नागरिकों को दिए जाने वाले सुविधा को बेहतर किया जा सके । इसके साथ ही त्यौहार के दौरान घर…
Author: BJNN Desk
राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के नौवीं कक्षा में नामांकित सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष विशेष पुस्तक ( डिक्शनरी : Bilingual , एटलस, सामान्य ज्ञान और English Grammar) उपलब्ध कराई जाएंगी ◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विद्यार्थियों को अनिवार्य पुस्तकों के साथ विशेष पुस्तक उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मंत्रिमंडल की ली जाएगी Jharkhand। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों की 9 वीं कक्षा में नामांकित और अध्ययनरत सभी श्रेणी के विद्यार्थियों को अनिवार्य पुस्तकों के अलावा विशेष पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। इन पुस्तकों में डिक्शनरी : Bilingual , एटलस, सामान्य ज्ञान और English Grammar शामिल है। मुख्यमंत्री…
जामताड़ा। बॉबी इंटरटेनमेंट के बैनर तले सरखेलडीह में मॉडलिंग, डांसिंग का ऑडिशन आयोजन किया गया। जिसमें 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रांची से बॉबी इंटरटेनमेंट के निर्देशक मृत्युंजय कुमार प्रतिभागियों का ऑडीशन लेने पहुँचे। ऑडिशन प्रारंभ होने के पूर्व निर्देशक मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ जामताड़ा आनंद ज्योति मिंज, समाज सेवी आभा आर्या सहित पूरी टीम ने दीप प्रज्वलित कर ऑडिशन प्रारंभ किया गया। जहाँ प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। मॉडलिंग के लिए रेड कार्पेट के रेम्प पर प्रतिभागियों ने अपने अपने जलवे बिखेरे। वहीं डांसिंग में भी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर बॉबी इंटरटेनमेंट निर्देशक मृत्युंजय कुमार…
जमशेदपुर। युवा भारत द्वारा आयोजित टेल्को रॉकेट पार्क में तीन दिवसीय पतंजलि इंटीग्रेटेड योग शिविर का समापन हो गया। शिविर में योग साधकों को योग के साथ-साथ यज्ञ – हवन, आहार चिकित्सा जलनेति, रबड़ नेति, नस्य, अक्षय तर्पण, वस्ती, कुंजल क्रिया शिरोधारा, शंख प्रक्षालन, औषधीय जल का प्रयोग समेत कई विधाओं की जानकारी दी गई। शिविर के समन्वयक एवं पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना पाबंदी की वजह से पूर्वी सिंहभूम जिले में पतंजलि योग परिवार द्वारा संचालित कई योग कक्षाएं बंद हो गई थी जिसे अब नए रूप में नए उत्साह और जोश…
जमशेदपुर। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की दामों वृद्धि कर दी गई है।इससे लग रहा है कि लोगो को पेट्रोल और डीजल के दामों से राहत मिलने वाला नहीं है। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है। IOC से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को पेट्रोल के दामों मे 81 पैंसा और डीजल के दामों 83 पैसा बढ़ोत्तरी की गई हैं। ioc से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को जमशेदपुर मे इस प्रकार डीजल और पेट्रोल के भाव है। आज का पेट्रोल और डीजल के दर पेट्रोल -104.15 रुपया प्रति लीटर डीजल -97.33 रुपया…
अजय धारी सिंह मधुबनी: जिले के जयनगर में इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र पर अवस्थीत जयनगर से जनकपुर कुर्था बहुचर्चित बहुउपेक्षित इंडो-नेपाल रेल परियोजना के परिचालन को लेकर शनिवार अधिकारियों का निरीक्षण किया गया. रेल अधिकारियों के दौड़े को देखते हुए रेल परियोजना को लेकर दोनो देश के लोगों की आशा एक बार फिर से जग गई है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि अगले महीना 02 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा के कलश स्थापना पर ट्रेन परिचालन शुरू हो सकती हैं. शनिवार को डीआरम आलोक अग्रवाल जयनगर दौड़े को इसी आलोक में देखा जा रहा है. जयनगर के नेपाली रेलवे…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एन एच से सम्बन्धित विभिन्न मामलों पर बात की।सर्वप्रथम सांसद श्री महतो ने एन एच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य के संबंध में जानना चाहा। इस पर श्री गडकरी ने अपने सचिव से बात करने के बाद कहा की इसकी सारी प्रक्रिया है पूरी हो चुकी है और यथाशीघ्र इसका काम प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा इस संबंध किसी प्रकार के विभागीय बाधा नहीं है। सांसद श्री महतो ने उन्हें स्मरण कराया की उनके द्वारा दो…
*ट्रेन संख्या 09069/09070 सूरत – हटिया – सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन | रेल समाचार। रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है की ट्रेन संख्या 09069/09070 सूरत – हटिया – सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा | ट्रेन संख्या 09069 सूरत – हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 21/04/2022 से दिनांक 09/06/2022 तक (कुल 08 ट्रिप), प्रत्येक गुरुवार , सूरत से प्रस्थान करेगी | सूरत प्रस्थान 14:20 बजे, भुसावल आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, नागपुर आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 01:55 बजे , दुर्ग आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:15 बजे , रायपुर आगमन…
जमशेदपुर। किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार…, गर जोर मेरो चाले तो हीरे मोत्यां स नजर उतार दूॅ…., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं…, मैं तो म्हारा श्याम ने रिझाने आया हैं…., छाये काली घटाएं तो क्या इसकी छतरी के नीचे हॅू में…., श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे…., खाटू के कण-कण में बसेरा करता सांवरा…., काली कमली वाला मेरा यार हैं…., श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., सांवरिया की महफिल को मेरा सांवरा ने सजाया है…., श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार…, आदि भटली वाले बाबा श्याम के भजनों पर नागेलिया परिवार द्धारा आयोजित महोत्सव…
रेल समाचार। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के दानापुर मंडल ने गाड़ी संख्या (13402) दानापुर –भागलपुर इटंरसिटी एक्सप्रेस (Danapur-Bhagalpur Intercity Expresses) के दानापुर से प्रस्थान करने के समय़ में परिवर्तन कर दिया है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। अधिसुचना के मुताबिक यह ट्रेंन दानापुर से भागलपुर के लिए शाम के 4.05 मिनट के जगह शाम के 4.30 मिनट में प्रस्थान करेगी। हांलाकि क्यूल और भागलपुर के बीच समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं।अधिसुचना के मुताबिक यह 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। पहले इस ट्रेन को क्यूल और लखीसराय के बीच…
