Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा झारखंड सरकार भौतिक चिकित्सा परिषद अधिनियम, 2020 के माध्यम से फिजियोथेरेपी संबंधी चिकित्सा को व्यवस्थित करने हेतु राज्य में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला से एक मात्र सदस्य उषा सिंह (सचिव, लावण्या गृहनिर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति) को बनाया गया हैं। यह जानकारी उषा सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उषा के अनुसार राजनीति से जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा…

Read More

जमशेदपुर। जीवन में कई बार ऐसे पल आते हैं जब आपकी क़ाबिलियत, मेहनत, नेटवर्क, पकड, अकड़, पावर, पद सब बेकार और अप्रासंगिक से लगते हैं। अगर किसी एक चीज़ से ताक़त मिलती है तो वो है ईश्वरीय शक्ति या Divine Intervention. बिलकुल संपूर्ण समर्पण और अटूट आस्था कि एक जादू की छड़ी चलेगी और सब ठीक हो जाएगा। लगभग तीन महीनों से Namya Smile Foundation की पूरी टीम मिलकर ज्योति के बेहतर ईलाज के लिए प्रयासरत थी। उसकी आर्थिक चुनौतियों, ऑपरेशन के पहले ज़रूरी सभी टेस्ट की रिपोर्ट सहित ज़रूरी सरकारी कागजातों का अभाव, परिवार में किसी जानकार व्यक्ति का…

Read More

जमशेदपुर। पेट्रोंल और डीजल (Petrol and Diesel)के दामों से लोगो को राहत मिलते नजर नही आ रहा हैं। वही बढते पेट्रोल और डीजल के दामों से लोगो को आर्थिक रूप से ज्यादा बोझ बढ गए है। मंगलवार को IOC से मिली जानकारी अनुसार आज पेट्रोल के दामों में 81 पैसा और डीजल के दामों 83 पैसा की बढोत्तरी की गई हैं। Ioc के पेट्रोल और डीजल के भाव(05अप्रैल) पेट्रोल -107.82 रूपया डीजल-101.09 रूपया HP के पेट्रोल और डीजल के भाव पेट्रोल-101.81 रूपए डीजल-101.08 रूपए

Read More

सरायकेला-खरसांवा। राज्य सरकार के निर्देश पर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां द्वारा दिये गए सुरक्षा के आश्वासन पर वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) ने सोमवार से दोबारा कामकाज शुरू कर दिया है। सालों से बंद पड़ी बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) कारखाना को पुनः चालू करने के लिए अधिकृत संचालक कम्पनी वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड कुछ ग्रामीणों द्वारा कंपनी में अनिधिकृत रूप से जबरन प्रवेश कर मारपीट की घटना के विरोध में पिछले दो दिनो से कंपनी को बंद रखा था। इस बाबत जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल और आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद कंपनी प्रबंधन दोबारा…

Read More

जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आज ओल्ड एज होम में सीनियर सिटीजन ऐक्ट के बारे में वृद्धों के बीच कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । इस जागरूकता शिविर में सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ज्योत्सना पांडेय , एकता सक्सेना , उत्कर्ष जैन ने सीनियर सिटीजन ऐक्ट एवं वृद्धों के हित में चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । इस दौरान उन्होंने वृद्धों के समस्याओं को भी एक एक कर गम्भीरता से सुनी और उसके शीघ्र समाधान के लिए उचित सलाह दिया । साथ ही ओल्ड एज होम…

Read More

जमशेदपुर : उरांव बस्ती, सीतारामडेरा से केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति की ओर से आयोजित सरहुल शोभायात्रा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सम्मिलित होकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र ढांक, नगड़ा, ढोल-मांदर के साथ नृत्य गीत करते हुए एक सुंदर एवं मनमोहक नजारा था। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति प्रेम एवं शांति, हरियाली और खुशहाली का प्रतीक पर्व सरहुल की अनंत शुभकामनाएं। सरहुल पर्व झारखण्डी संस्कृति की पहचान है। यह महापर्व हमें यह सीख देता…

Read More

जमशेदपुर। प्रकृति के पर्व सरहुल पर सीतारामडेरा से निकलने वाले “हो समाज”, मुंडा समाज, उराँव समाज, तुरी समाज की शोभायात्रा के लिए सोमवार को भालुबासा आशीष किशोर संघ के सम्मुख सेवा शिविर लगाकर सभी को शीतल पेय, शर्बत, चॉकलेट की सेवा देते हुए समाज के सभी प्रमुख लोगों का माला पहनाकर कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं व्यक्त कर विदा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, मण्डल अध्यक्ष सुरेश शर्मा,किशोर संघ के अध्यक्ष मन्तु बनर्जी, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, राजन सिंह, फणीन्द्र भूषण प्रसाद, विशुन कैवर्तो, टुनटुन सिंह,अजीत कालिंदी संतु बनर्जी, देबू सरकार, रमेश नाग,नारायण पोद्दार,रंजीत सिंह,अनिल शर्मा,अमर…

Read More

जमशेदपुर: फिल्मों में काम करने के सपने देखने वाले युवक युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां कोल्हान की इकलौती लिमिटेड फिल्म निर्माण कंपनी तिरियो मीडिया प्रा. लि. और जेजे प्रोडेक्सन ने एक साथ तीन हिंदी फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए फिल्म निर्माण कंपनी ने 11 अप्रैल को शहर के सोनारी स्थित टीसीसी में ऑडिशन करवाने जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग में प्रतिभावान कलाकारो का चयन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें फिल्मों में काम दिया जायेगा। ऑडिशन में मुख्य जज के रूप में मुंबई से हिंदी और भोजपुरी फिल्म…

Read More

जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में शहर के नामचीन कवि – कथाकार  प्रदीप कुमार मिश्र की तीसरी काव्य संग्रह ” रस मंजर ” का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज मे विभागाध्यक्ष शिक्षा शंकाय डॉ. त्रिपुरा झा तथा मौके पर रॉची से पधारी कवयित्री श्रीमती गीता चौबे ‘गुंज’ विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के मानद महासचिव सह साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने की । दीप प्रज्वलन के साथ…

Read More

Jamshedpur। सांसद विद्युत वरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत स्वर्णरेखा नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग से जोड़ने के संबंध में मामला को उठाया। उन्होंने कहा मेरे लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर, झारखण्ड के अन्तर्गत एक प्रस्तावित जलमार्ग सुवर्णरेखा नदी से टाटानगर होते हुए हल्दिया पश्चिम बंगाल एवं उड़िसा तक भी इस जलमार्ग को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा मंजूर किए गए देश भर में 100 जलमार्ग की सूची में मेरे संसदीय क्षेत्र का ये मार्ग भी शामिल किया गया है । ये मेरे संसदीय क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जलमार्ग सिद्ध होगा क्योंकि ये एशिया का…

Read More