जमशेदपुर। पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel)के दामों से लोगो को राहत मिलते नजर नही आ रहा है। सोमवार(Monday)को डीजल(DIESEL)के दामों वृद्धि होने से अब डीजल के दाम सौ पार गया है। IOC से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को पेट्रोल (PETROL)के दामों में 61 पैसा और डीजल(DIESEL)के दामों में 42 पैसा बढत की गई है। सोमवार को IOC से मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल और डीजल(Petrol and Diesel)का नया दर (04 अप्रैल) पेट्रोल-107.1 डीजल-100.26 HP का पेट्रोल और डीजल के भाव पेट्रोल-106.99 डीजल-100.24
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने वाले बच्चें क्रिकेट खेल के साथ पढ़ाई पर भी फोकस करना चाहिए। क्योंकि कुछ बच्चें पढ़ाई छोड़ सिर्फ क्रिकेट पर ही फोकस करने लगते है, जो गलत है। उक्त बातें आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद एवं झारखंड रणजी टीम के खिलाड़ी जमशेदपुर के विराट सिंह ने न्यू बाराद्वारी स्थित कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी में नन्हे क्रिकेटरों से रूबरू होते हुए कहा। विराट सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले अपने पढ़ाई और क्रिकेट दोनो को महत्व दिया और इंजीनियरिंग करते हुए एक सफल क्रिकेट बनें। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के बच्चों को…
राँची से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लगातार प्रयासरत, झारखंड के सभी सांसदों से बिरसा मुंडा की धरती रांची से गुलाबी नगरी जयपुर तक विमान सेवा शुरू काराने का किया गया अनुरोध*
रेल समाचार। महाराष्ट्र में नासिक के पास रविवार दोपहर में लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस (LTT-Jaynagar Express) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना नासिक रोड रेलवे स्टेशन से आगे लाहवित और देवलाली के पास की है। सूचना पर घटना स्थल के लिए राहत और बचाव टीम रवाना हो गई है। हादसे के चलते कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। https://twitter.com/Central_Railway/status/1510583707140190211?t=ccke_p6sLUNDv1QWQEf56w&s=19 जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से नासिक के लिए रवाना हुई थी। दोपहर तीन बजे जब नासिक के पास पहुंची तभी ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में इग्नू,( इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) से बी .एड. कार्यक्रम का प्रारंभ किया जा रहा है। इग्नू ने जमशेदपुर विमेंस कॉलेज (jamshedpur Women’s College) को बी .एड. का अध्ययन केंद्र बनाया है। बी .एड. में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है। अभ्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट (www.ignou.ac.in) के माध्यम से उपरोक्त कोर्स हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी उपरोक्त कोर्स के लिए आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, उम्र शुल्क आदि संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट (www.ignou.ac.in) से प्राप्त कर…
Entertainment News। मां विंध्यवासिनी फिल्म्स के बैनर तले बी बी के सिन्हा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अनोखी-द जर्नी ऑफ ए वुमन’ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य अंधेरी मुंबई स्थित आई फोकस स्टूडियो में सम्पन्न हो गया है। अब यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। इस फिल्म की सह निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं। फिल्म की शूटिंग बिहार, झारखंड व मुंबई के खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। इस फिल्म में एक नारी के त्याग और बलिदान को दिखाया गया है। इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सौतेली माँ भी एक माँ…
जमशेदपुर। वीएमसी कॉर्पोरेट ने एक प्रेस बयान जारी करते हुऐ बताया कि विद्यामंदिर क्लासेज अब जमशेदपुर में कंपनी द्वारा संचालित करने वाला केंद्र बन गया है। इसका परिचालन सीधे तौर पर वीएमसी कॉर्पोरेट द्वारा किया जायेगा और जमशेदपुर में अब कोई अन्य फ्रेंचाइजी या शाखा नहीं रहेगी। उल्लेखनीय हो कि वर्ष 2017 में वीएमसी ने ऐसे लोगों के एक समूह को फ्रेंचाइजी के अधिकार दिए थे जो छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करते रहे थे। हालांकि वीएमसी कॉर्पोरेट ने कानूनी मदद से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वीएमपी परिवार उन अभिभावकों का आभार व्यक्त करता है जिनकी बदौलत वीएमसी…
जमशेदपुर के पांच प्रमुख खबर के साथ एक बार फिर स्वागत है। 1. जमशेदपुर में आज भी एक भी कोरोना के मामले सामने नही आए ।हालाकि जमशेदपुर के अलग अलग अस्पतालों में अभी 13 लोग कोरोना से पीड़ित है और इलाज करवा रहे है।वही एक को कोरोना से ठीक होने पर एक को आज छुट्टी दी गई है। 2 जमशेदपुर पुलिस ने पोटका ,जादूगोड़ा और मुसाबनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का मामला का आज उदभेदन कर दिया है।इस मामले मे पुलिस चार चोर को पकाने मे सफलता पाई है।इनके पास चोरी के समान के साथ चोरी में उपयोग…
जमशेदपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार बढोत्तरी कर दी गई है। IOC से मिली जानकारी अनुसार 3 अप्रैल को डीजल एक सौ रूपया होने में मात्र 16 पैसा कम है। Ioc से मिली जानकारी अनुसार आज पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसा और डीजल के दामों में 83 पैसा की वृद्धि की गई है। जमशेदपुर IOC ने रविवार को जारी किया पेट्रोल और डीजल दर पेट्रोल – 106.60 डीजल – 99.84
उत्तर प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट कामधेनु’ के माध्यम से निराश्रित गोवंश को आश्रय देगा ‘गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट’ Desk। महाराष्ट्र की गऊ रक्षक सेवा ट्रस्ट अब उत्तर प्रदेश में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के लिए अपनी प्रस्तावित ‘प्रोजेक्ट कामधेनु’ के लक्ष्य को पूरा करने हेतु निजी क्षेत्र और सामाजिक समूहों से सहायता लेगी। साथ ही साथ पूरे प्रदेश में संस्था के 200 गौसेवकों के द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। ‘गऊ रक्षक सेवा ट्रस्ट’ नाम के संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा ‘अमान’ ने ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी संस्था…
