रेल खबर । टाटा से इतवारी जाने वाली टाटा -इतवारी एक्सप्रेस आज टाटा से तीन घंटे बीस मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। तकनीकी कारणों से यह ट्रेंन देरी से चलेगी। इसको को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस ( Tatanagar – Itwari Express ) आज टाटा से रिशिडूयल किया गया है। रेलवे के द्रारा जारी अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 18109 टाटा -इतवारी एक्सप्रेस (Tatanagar – Itwari Express) आज सुबह 9.10 के जगह दोपहर 12.30 मिनट प्रस्थान करेगी। आपको बता दें नागपुर डिवीजन मे होने वाले विकासत्मक…
Author: BJNN Desk
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में ठोस एवं तरल कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसकी स्थापना की जायेगी। यह जानकारी जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी। उपायुक्त बुधवार को जिला समाहरणालय के उपायुक्त प्रकोष्ठ में एसपी आशुतोष शेखर के साथ संयुक्त रूप से जिला पर्यावरण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट, बायो वेस्ट, ई वेस्ट, फैक्ट्री वेस्ट मैनेजमेंट सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बायो वेस्ट और इंडस्ट्री वेस्ट के डिस्पोजल…
चाईबासा : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया । कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम बाबू जगजीवन राम के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि उन्होंने देश व दलित वर्ग के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए थे। आगे कांग्रेसियों ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय-जवान जय- किसान के नारे को सही मायने में बाबू जगजीवन राम ने चरितार्थ किया था।…
जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्यरूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की…
जमशेदपुर । नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी सिंहभूम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमशेदपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121 वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजली कुमारी उपस्थित रही जिन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है।रक्तदान से कई जिंदगी बचाई जा सकती हैं।रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वज़न कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है।उन्होंने कहा कि रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में कार्यकर्ता मिलन सह चिंतन विचार संगोष्ठी एवं सदस्यता अभियान समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संगठन मजबूत करने पर अपने विचार देते हुए महिला चिंतन संगोष्ठी करने का विचार दिया। मौके पर महिला एवं युवा कमेटी का विस्तार किया गया। महिला अध्यक्ष पूजा साहू ने कमेटी की घोषणा की, जिसमें पूजा गोराई को महासचिव, रीता देवी, श्वेता साहू एवं सीमा साहू को उपाध्यक्ष, रेणु गुप्ता को कोषाध्यक्ष…
जमशेदपुर। सोनारी कबीर मंदिर के पास शहर के विभिन्न संगठनों एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दो दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन लगभग 300 से भी ज्यादा फलदार एवं औषधीय उपयोग वाले पौधों का वितरण किया गया जैसे आम, आंवला ,कटहल ,हर्रे, बहेरा, शीशम ,नीम ,महानीम सीता अशोक, अशोक ,सिंदूर, अनार, अमरूद ,जामुन ,करंज पीपल अन्य तरह के छोटे पौधे भी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सात दिवसीय पर्यावरण सप्ताह पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए दो दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन 300 पौधों का वितरण किया गया सोनारी कबीर मंदिर…
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रोटारैक्ट क्लब द्वारा नए सदस्यों के लिए इंडक्शन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे रोटारैक्ट क्लब के नए सदस्य शामिल हुए। वहीं सत्र 2022- 23 के कार्यकाल के सभी बीओडी सदस्यों का छात्रों से परिचय कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर (पश्चिम) की सचिव गुरप्रीत कौर भाटिया और अतिथि जोन 4 की रिया सिंह राजपूत को प्लांट सैंपलिंग और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। और केसीसी रोटारैक्ट क्लब ने उपस्थित अतिथियों को पेपर बैग दे कर नो प्लास्टिक अभियान में शामिल हुए। इस दौरान करीम सिटी कॉलेज के छात्र रोटरी…
रांची। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा – राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर हूं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतत्प परिवार को दुःख की विकटि घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा…
चाईबासा:-चाईबासा के सरजोम उम्बुल संस्था द्वारा संचालित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस कमारहातु पहुंचा। यहां मसकल लाइब्रेरी में एंबुलेंस की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मिथिलेश हेम्ब्रम ने बताया कि इस एंबुलेंस में इंफ्यूजन पम्प,सक्शन मशीन,एईडी,मोनिटर,वेंटिलेटर, आक्सीजन,एसी,कैमरा लगे हुए हैं। बताया कि एंबुलेंस में चौबीस घंटे ड्राइवर, डॉक्टर और नर्स उपलब्ध रहते हैं और सूचना देने के आधा घंटा में मरीज के पास एंबुलेंस पहुंच जाएगा। मौके पर कमारहातु की जनता को एंबुलेंस में मौजूद खासियत से रुबरु कराया।कई लोगों ने अपनी ब्लड प्रेशर जांच कराए। एंबुलेंस की खासियत यह है कि यदि किसी मरीज को अस्पताल ले…
