जमशेदपुर। जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के सबंध में विभाग के अभियंता ने कहा हैं कि इस ब्रिज का कार्य जोरों से चल रहा है और नवंबर तक इस ओवरब्रिज को हर हाल में चालू कर लिया जाएगा । उक्त जानकारी उन्होंने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा)की बैठक में दी । दरअसल मंगलवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा)की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कोरोना काल के लंबे कालखंड के बाद आज इस बैठक में कई महत्वपूर्ण…
Author: BJNN Desk
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिका-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार आज चाईबासा एवं झींकपानी प्रखंड के सभागार में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में 18 से 35 आयु वर्ग के युवक-युवतियों के लिए कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों स्थानों पर क्षेत्र के युवा वर्ग ने शिरकत किया। कार्यशाला के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा युवाओं को सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाया गया तथा साथ ही उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। कौशल विभाग के एमजीएनएफ शुभम के द्वारा बताया गया कि जिले में…
चाईबासा।चार माह बाद बड़ाजामदा पुलिस लौहआयस्क का तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बासुदेव टोप्पो ने एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क तस्करी मामले में फरार चल रहे तस्कर अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अमित श्रीवास्त के पिता का नाम राजकुमार श्रीवास्तव है। उसे चार जुलाई को बड़ाजामदा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बता दे की अमित श्रीवास्तव गुवा/बड़ाजामदा थाना कांड संख्या- 8/22 का नामजद अभियुक्त था और वह बहुत दिनों से फरार चल रहा था। आयरन ओर लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा था उल्लेखनीय है कि बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने…
चाईबासा।आज पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड स्थित पुरुनिया स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के अनुशंसा पर उनके करकमलों से आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कुमारदुंगी के राष्ट्रीय स्तर के 20 खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का वितरण किया गया। सभी खेल उपकरण जिला डी०एम०एफ०टी० फंड से मुहैया कराया गया है। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि इन खेल उपकरण के सहायता से पश्चिम सिंहभूम जिले के मेधावी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और अपने देश और जिले के लिए पदक जीत कर ला सकेंगे साथ ही साथ उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल…
चाईबासा।मंझारी थाना क्षेत्र के गंगीमुंडी जंगल से बरामद शव की पहचान गौगुटू गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला सुकुरमनी हेंब्रम के रूप में की गई है । मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया । सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति चरण हेंब्रम ने बताया कि डायन के संदेह में उसका भतीजा सीताराम हेंब्रम ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी । जिसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया । हालांकि कुछ दिन पहले ही उनके परिवार के लोग मेरी पत्नी पर डायन का आरोप लगाते…
जमशेदपुर। शहर के 352 श्रद्धालुओं को पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना स्थित ऐतिहासिक नानकसर गुरुद्वारा चंद्रकोना साहिब के दर्शन करने का लाभ प्राप्त हुआ। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान निशान सिंह के प्रयास व अन्य कमिटि सदस्यों के सहयोग से 202 महिलाओं और 150 पुरुषों ने पवित्र गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किये। इस पावन कार्य के लिए पांच कोच बसों का इंतजाम किया गया था जबकि कुछ श्रद्धालु अपने निजी वाहन द्वारा सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब पहुँचे। इसमें साकची गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के अलावा स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तन जत्था और…
जमशेदपुर। तीन दिवसीय भोजपुरिया रैन क्रिकेट लीग का समापन हुआ, शहर के सामाजिक संस्था भोजपुरी नव चेतना मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लिया नाक आउट टूर्नामेंट में 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुची और जबरदस्त मुकाबला में झारखण्ड एकादश और श्रेयांश एकादश फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा जिसमे श्रेयांश एकादश विजेता बनी जबकि झारखण्ड एकादश उपवीजता बनी फाइनल टीम को 11 हजार के साथ ट्राफी जबकी उप विजेता को 6 हजार के साथ ट्राफी दी गई ,मैन ऑफ द मैच बने घाटशिला निवासी टिंकू सिंह,और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने चंदन…
जमशेदपुर- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से आयोजित कारगिल द्रास यात्रा 2022, 1 जुलाई से चल रही है। इस यात्रा में पूरे भारतवर्ष से लगभग 45 ऑफिसर एवं जवान शामिल है। इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एच पी सिंह राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डी एस त्रिपाठी जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा जम्मू एंड कश्मीर के सचिव सार्जेंट यशपाल शर्मा कमांडर बनवारी लाल ऑनरी कैप्टन वीरेंद्र सिंह झारखंड के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह संयुक्त रुप से कर रहे…
जमशेदपुर।र पतंजलि परिवार द्वारा विवेकानंद स्टूडेंट्स होम साकची में मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में झारखंड एकेडमिक बोर्ड में 98% अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभिजीत शर्मा, जैक बोर्ड इंटर की परीक्षा में जिला टॉपर अरित्रा कुमार घोष, विवेकानंद हाई स्कूल के द्वितीय टॉपर सुरेंद्र मार्डी तथा इसी विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे चांद गोराई शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ मनीष डूडिया ने छात्रों को सम्मानित किया उन्होंने कहा की विषम परिस्थितियों में भी…
जमशेदपुर। एआईडीएसओ और छात्र आजसू के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिष्टुपुर स्थित महिला यूनिवर्सिटी के कुलपति श्रीमती अंजली गुप्ता से मुलाकात करने पहुंचे थे, मामला साफ तौर पर स्पष्ट है की मैट्रिक का रिजल्ट आए लगभग महीना भर होने जा रहा है लेकिन अभी तक नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ नही हुआ है ,इसी बात पर छात्र नेता अपनी बात और यूनिवर्सिटी का पक्ष जानने पहुंचे थे .लेकिन बिना किसी छुट्टी के वीसी मेैडम यूनिवर्सिटी पहुंची ही नही थी इस पर संबंधित पदाधिकारी से बात करने के लिए कॉलेज के कर्मचारी से कॉल करवाया गया तो वीसी मेैडम ने कॉल नहीं…
