Entertainment नेटफ्लिक्स इंडिया और फिल्म कंपेनियन द्वारा संयुक्त रुप से भारत के फिल्म निर्माताओं औरकहानीकारों की अगली पीढ़ी का समर्थन करने के लिए ‘टेकटेन’ की घोषणा कर दी गई है। ‘टेक टेन’ एक लघु फिल्म कार्यशाला और प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य भारत में विविध पृष्ठभूमि के उभरते फिल्म निर्माताओं को खोजना और उनका समर्थन करना है। ‘टेकटेन’ वर्कशॉप में एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, स्क्रीनप्ले डेवलपमेंट, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी, लाइटिंग और शॉर्ट फिल्मों की नींव रखने के सत्र को शामिल किया गया है। ‘टेक टेन’ के अंतर्गत क्रमवार रूप से 10 फिल्म निर्माताओं को क्रिएटिव इंडस्ट्री के दिग्गजों की कार्यशालाओं में भाग लेने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एच पी सिंह राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डी एस त्रिपाठी कमांडर बनवारी लाल जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा सचिव सार्जेंट यशपाल शर्मा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में 45 सदस्य टीम ने कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र शहीद विक्रम बत्रा के 23 वें पुण्यतिथि पर द्रास स्थित बत्रा ट्रांजिट कैंप वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि दी। उनकी वीरता और अदम्य साहस को सभी सदस्यों एवं मातृशक्ति ने नमन किया विक्रम…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। समाज को एवं परिवार को विद्यालय से बहुत उम्मीद रहती है। अपनी औलाद को लेकर भी सपने सच होते हैं। इन सपनों को हकीकत में बदलने का सबसे अच्छा माध्यम विद्यालय और शिक्षा है। प्रधान निशान सिंह गुरु नानक विद्यालय परिसर में गुरु नानक उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। पहले परिचय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गुरु नानक स्कूल का उद्देश्य गुरु नानक देव जी के…
जमशेदपुर। क्रिकेट के जादूगर और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को 41 वर्ष के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी कैप्टन कूल एमएस धोनी के फैन्स ने पूरे उत्साह से उनका जन्मदिन मनाया। गुरुवार को बिस्टुपुर स्थित गोल्ड्स जिम में युवाओं ने केक काटकर झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक एवं जेएससीए के आजीवन सदस्य कुणाल षाड़ंगी भी मौजद थे। इस दौरान उपस्थितजनों ने ‘माही’…
चाईबासा। चाईबासा सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में सांसद प्रतिनिधियों की एक बैठक कांग्रेस भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित की गई, बैठक का मुख्य उद्देश्य सांसद प्रतिनिधियों से उनके संबंधित विभागों की कार्यशैली एवं जनहित में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने समेत संबंधित विभागों से समन्वय बनाने में कठिनाइयों के संबंध में समीक्षा की गई, उपस्थित सांसद प्रतिनिधियों ने, दिए गए जिम्मेदारी का निर्वाहन बखूबी करते हुए अपने द्वारा किए गए कार्य से माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को अवगत कराया, माननीय सांसद ने सभी प्रतिनिधियों…
चाईबासा : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प० सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी को मनोनीत किया गया, कांग्रेस भवन चाईबासा में गुरुवार को सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा एवं झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में एक सादे समारोह में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी को सांसद गीता कोड़ा ने फूल माला पहनाकर बधाई दी, साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं नव मनोनीत महिला कांग्रेस अध्यक्ष को दिया,…
झारखंड कैडर का IFS अंशुमन राजहंस 15 दिन तक रांची और जमशेदपुर समेत कई शहरों में छिपता रहा,2020 के झारखंड कैडर के प्रशिक्षु अधिकारी अंशुमन राजहंस की तैनाती फिलहाल चाईबासा में है, लेकिन अभी योगदान नहीं दिया है
चाईबासा।-चक्रधरपुर प्रखंड में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार की नाकामी के कारण शिक्षा पाने का अधिकार अधिनियम 2009 की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाई जा रही है । आमजन को यह ज्ञात हो कि यूपीए नीत कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा पाने का अधिकार अधिनियम कानून बनाया। जिसके तहत बीपीएल कार्डधारी एवं गरीब तबके के वंचित परिवार के बच्चों का नामांकन मान्यता प्राप्त सभी निजी विद्यालयों में 25% नामांकन कक्षा एक में लेना अनिवार्य किया गया है । लेकिन चक्रधरपुर प्रखंड में पिछले कई वर्षों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की नाकामी कहें या फिर मिलीभगत से लगातार दर्जनों…
गया। बिहार के गया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गया जिले के नक्सल प्रभावित बांके बाजार थाना क्षेत्र चले ऑपरेशन में एसएसबी सीआरपीएफ और बांके बाजार थाना की पुलिस ने बांके बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा डैम के समीप दो तल्ले पहाड़ी से 1787 विभिन्न बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने इसकी पुष्टि की है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा पहाड़ों में कारतूस को छिपाए गए थे जिससे एक बड़ी घटना को अंजाम नक्सली देने वाले थे जिसे पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को…
जमशेदपुर। सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में शहर के विभिन्न संगठनों जैसे रोटरी क्लब एवं गदरा आदिवासियों के पूजनीय स्थल जाहेर थान में रोपण के लिए दिए गए 100 पौधे एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दो दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के लगभग 500 से भी ज्यादा फलदार एवं औषधीय उपयोग वाले पौधों का वितरण किया गया जैसे आम, आंवला ,कटहल ,हर्रे, बहेरा, शीशम ,नीम ,महानीम सीता अशोक, अशोक ,सिंदूर, अनार, अमरूद ,जामुन ,करंज पीपल अन्य तरह के छोटे पौधे भीपर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सात दिवसीय पर्यावरण सप्ताह पृथ्वी की गर्मी को…
