Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:गुरुपर्व के मद्देनजर साकची में हुई अखंड पाठ की आरंभता, कल होगा प्रभात फेरी का समापन
Breaking News

Jamshedpur News:गुरुपर्व के मद्देनजर साकची में हुई अखंड पाठ की आरंभता, कल होगा प्रभात फेरी का समापन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

साकची में दो दिन सजेगा दिवान, ढाढी जत्था और दरबार साहिब के रागी करेंगे संगत को निहाल*

जमशेदपुर।

साकची गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की अलौकिक बाणी अखंड पाठ का आरंभ हुआ। साथ ही साथ प्रभात फेरी भ्रमण के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने घूम-घूम कर गुरबाणी प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगत को गुरुपर्व में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
मंगलवार को प्रभात फेरी का अंतिम दिन होगा, इसको स्मरण रखते हुए समाजसेवी सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने अपने निवास स्थान पर दर्शन के लिए प्रभात फेरी को आमंत्रित किया है, वहीँ दर्शनाभिलाषी काले भी टीम सहित प्रभात फेरी के भव्य स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
बहरहाल, प्रकाशपर्व पर 17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए भी सभी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री दरबार साहिब, अमृतसर से महान कीर्तनीये भाई साहिब भाई करनजीत सिंह साकची गुरुद्वारा में अपने मधुर गुरबाणी से संगत को निहाल करने के लिए टाटानगर पहुंच रहें हैं। इनके अलावा भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल ढाढी जत्था, अमृतसर का भी कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए जमशेदपुर आगमन हो रहा है।
साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने विस्तारपूर्वक बताया की भाई साहिब भाई करनजीत सिंह गुरबाणी रस से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे जबकि ढाढी जत्था भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल अमृतसर वाले वीररस द्वारा गुरु महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे।
जमशेदपुर के कवि भाई साहब भाई सुरजीत सिंह, भाई साहब भाई संदीप सिंह जगदी टकसाल, भाई साहब भाई गुरदीप सिंह निक्कू टाटानगरवाले के साथ-साथ साकची गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मन्नन और सुखजिंदर सिंह भी मौके पर सुबह और शाम के दिवान में श्रद्धालुओं को गुरबाणी से जोड़ेंगे। निशान सिंह ने बताया कि दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर संगत को पंगत में बैठकर छकाया जायेगा। निशान सिंह ने संगत से अपील की है कि इस मुबारक मौके पर संगत गुरुद्वारा साहिब में दर्शन कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR DURGA PUJA 2026: आसंगी बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोले- मां दुर्गा शक्ति और बुराई पर विजय की प्रतीक

October 15, 2026

ADITYAPUR NEWS: नवरात्रि पर 60 परिवारों का अपने घर का सपना हुआ पूरा, गम्हरिया के काशीडीह में पीएम आवास योजना के तहत गृह प्रवेश

October 15, 2026

ADITYAPUR NEWS: टाटा स्टील UISL की बड़ी हरित पहल, 7,263 उपभोक्ताओं ने अपनाया ई-बिल, आदित्यपुर में लगाए जाएंगे 3,000 पौधे

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.