Author: BJNN Desk

चाईबासा। वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय, चाईबासा में उप परिसर पदाधिकारी व वनकर्मियो को जीआईएस, जीपीएस व ड्रोन कैमरे से वनों की सुरक्षा पर कैसे नजर बनाएं रखने की प्रशिक्षण दी गई । जिसमें सारंडा एवं पोड़ाहाट के कुल 75 लोगो ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण श्री अंजर अनीश,कनिष्ठ परियोजना फेलो, वन उत्पादकता संस्थान, रांची द्वारा के द्वारा दिया गया। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में जियोइंर्फोमेटिक्स की सहायता से वनों पर नजर रखनी आसान हो जाती है। कैम्पा योजना की सभी कार्यों की विवरणी ई ग्रीन वॉच पोर्टल पर अपलोड करने एवं जीपीएस की सहायता से पॉलिगन बनाने की प्रशिक्षण दी गई…

Read More

जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज इन दिनों दिल्ली के एम्स में चल रहा है। राजद के लाखों कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके नेता और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लालू यादव को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने आगे कहा कि राजद प्रमुख घर के बाथरूम में गिरने के कारण उनके कंधे में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है उसी का इलाज दिल्ली…

Read More

चाईबासा:-टाटा कॉलेज, चाईबासा प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक सचिव पूर्णचंद्र बिरुवा की 105 वीं जयंती मनाया गया। टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एस.सी दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व गृह सचिव सह कोल्हान यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट सदस्य जेबी तुबिद ने कहा कि एक मुट्ठी चावल और चार आना के सहयोग से कॉलेज भवन बना है‌।अब इसमें हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के दौरान इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए कि यह कॉलेज ऊंची सोच की उपज है। लिहाजा दृढ़ निश्चय के साथ अपना भविष्य संवारना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा…

Read More

चाईबासा।झींकपानी के नयागांव की रहने वाली शुक्रमनी हेम्ब्रम (48) की हत्या मामले में मंझारी पुलिस ने चार अ​भियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को पुछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दौली व धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अ​भियुक्तों में दामू हेम्ब्रम, सीताराम हेम्ब्रम, भगवान उर्फ बुधराम हेम्ब्रम, मोटाय तांती शामिल है। सभी आरोपी झींकपानी थाना क्षेत्र के नयागांव रहने वाले हैं।गिरफ्तार लोग मृत महिला के सगे-संबंधी है। इस मामले में मंझारी थाना प्रभारी बिक्रम तिग्गा ने बताया कि मृतका का आरोपियों के साथ अक्सर जमीन को लेकर झगड़ा हुआ करता था।विवाद के कारण ही महिला की हत्या कर दी गई थी. बता दें कि झींकपानी थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली शुक्रमनी हेम्ब्रम की लाश हकुइयम मरांगबुरू जंगल से बुधवार को झींकपानी पुलिस ने बरामद की थी। जहां शव मिला था…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से अनुशंसित अभ्यर्थियों के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र मिला। मुख्यमंत्री ने सभी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन आपके लिए खुशी और संकल्प लेने का दिन है । आपको नई जिम्मेदारी मिल रही है। हमारा राज्य विकास के क्षेत्र में कैसे अग्रणी बने, इसमें आपकी अहम जिम्मेदारी होगी। आप सभी राज्य को नई दिशा देने के लिए चुने गए हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

रांची। झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन शुक्रवार को संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 के माध्यम से झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित कुल 252 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। ये सभी 7वीं से 10वीं झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं। उक्त परीक्षा परिणाम मात्र 251 दिनों में प्रकाशित हुआ था, जो झारखण्ड के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। इनका युवाओं का चयन झारखण्ड प्रशासनिक सेवा, झारखण्ड पुलिस सेवा, झारखण्ड नगरपालिका सेवा, झारखण्ड शिक्षा सेवा, झारखण्ड श्रम नियोजन सेवा, झारखण्ड नियोजन सेवा, झारखण्ड रजिस्ट्रेशन सेवा, झारखण्ड सहकारिता सेवा एवं अन्य सेवाओं के लिए हुआ…

Read More

जामताड़ा। पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन 13 सिम कार्ड 17 एटीएम कार्ड 4 पासबुक , चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सहित 4 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। शुक्रवार को जामताड़ा एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीन शातिर साइबर अपराधी अभिषेक दास, नंदन दास और अप्पू दास फर्जी बैंक अधिकारी बंद कर योनो…

Read More

चाईबासा-: सांसद सह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा जनता के हाल-चाल जानने एवं उनके समस्याओं से अवगत होने के लिए खुद खेतों खलिहानो और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से मिल रही है, सांसद गीता कोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे से ग्रामीण जनता में खासा उत्साह है, कई गांव में ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने अपनी सांसद का स्वागत किया, मानो वह अपनी सांसद का इंतजार ही कर रहे थे, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा सेग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा, साथ ही ऐसी भी शिकायतें आई कि सरकारी पदाधिकारी उनकी बात नहीं सुनते, कई…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गति और निर्माण कार्य की हकीकत देखने पहुंचे। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग सांसद विद्युत महतो ने जुगसलाई आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसकी धीमी रफ़्तार पर चिंता जताई। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जुगसलाई पूरे कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोज हज़ारों लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों का स्कूल छूट जाता है, लोगों की ड्युटी लेट होती है और गंभीर मरीज समय…

Read More

चाईबासा।अमला टोला वार्ड संख्या – 19 में अवस्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय को कल टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय सभागार में प्रातः 11:00 बजे राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार -2022 प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार -2022 के लिए जिले के आठ विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमें छः विद्यालयों को ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में जबकि दो विद्यालयों को शहरी क्षेत्र की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जिन आठ विद्यालयों का चयन हुआ है उसमें चार विद्यालय माध्यमिक स्तर के तथा चार विद्यालय प्रारंभिक स्तर के हैं। इसी बर्ष स्कूली…

Read More