जमशेदपुर। शनिवार 16 जुलाई को सावन की संग्राद के पावन मौके पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजेगा और गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जायेगा। इस अवसर पर जमशेदपुर के सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी सिख ज्ञान संगत के साथ साझा करेंगे। साथ ही साथ साकची हजूरी रागी जत्था गुरुलाल सिंह तथा गुरप्रीत सिंह हजूरी रागी जत्था अमृतसर मधुर गुरबाणी-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इस बाबत बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में अखण्ड पाठ आरम्भ किया गया था जिसकी समाप्ति और अरदास उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जायेगा। जिसमे सर्वप्रथम सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबीयां शब्द-गायन करेंगी तत्पश्चात…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर,गाँधी मैदान पटना के ऐतिहासिक मैदान में हुई आज के ही दिन आठ वर्ष पूर्व 2014 में जन सभा में देश के उस समय के प्रधानमंत्री प्रत्याशी एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंच से घोषणा की गई थी कि “मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनिह त भोजपुरी भाषा के 8 वीं अनुसूची में शामिल कर लिहल जाई।” पर घोषणा के आज 8 साल से ज्यादा हो जाने पर भी उसे अमल में नहीं लाया गया और न ही आज बिहार से कोई सांसद इस पर बात करने को तैयार हैं! चाहे वो किसी भी…
जमशेदपुर। शहर में पहली बार आगामी 19 जुलाई मंगलवार को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सावन माह के शुभ अवसर पर सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की जायेगी। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने हेतु किया गया हैं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक करेंगें। इस संबंध में बबलु अग्रवाल ने आगे बताया कि मंगलवार 19 जुलाई…
जमशेदपुर/धनबाद। ऊर्जा उद्योग क्षेत्र में आधुनिक कौशल वृद्धि लाने के लिए कार्यरत टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (टीपीएसडीआई), देश के युवाओं को हरित ऊर्जा क्षेत्र में नौकरियों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए अपनी प्रशिक्षण पहल का विस्तार कर रहा है। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में टीपीएसडीआई अपने छह प्रशिक्षण केंद्रों में स्मार्ट और कुशल ऊर्जा संबंधी विशेषज्ञताओं को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टिक का इंस्टालेशन और रखरखाव, स्मार्ट मीटर बिठाना और होम ऑटोमेशन के लिए सौर फोटोवोल्टिक में कौशल विकास पाठ्यक्रम चला रहा है। मुंबई में शहड, ट्रॉम्बे और विद्याविहार,…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा सावन माह के अवसर पर बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहे तीन दिवसीय फैशन एक्स मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। आज मेले में सैकड़ों लोगों ने खरीदारी की और हर स्टॉल में मिल रहे डिस्काउंट का लाभ उटाया। लोग बहुत ही उत्साहित है और संतुष्ट होकर मेले से गये। मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेश सोंथालिया, अजय चेतानी, महेश सोंथालिया, सुगम सरायवाला, किशोर गोलछा, अनंत मोहनका उपस्थित थे। उन्होंने मेले का अवलोकन किया और शाखा की…
जमशेदपुर । स्थानीय आर0 वी0 एस0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के 9 छात्रों को जेनिथ फोर्ज प्रा0 लि0 ने लॉक किया। पिछले दिन चले इस प्लेसमेंट ड्राइव में आर0 वी0 एस0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड डॉ0 विक्रम शर्मा ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में कुल 30 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 9 छात्रों का चयन कम्पनी ने किया। जेनिथ फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर की ही कम्पनी है, जो प्रत्येक वर्ष कॉलेज से काफी संख्या में छात्रों को चुनकर ले जाती है। इस बार भी कम्पनी ने कॉलेज आकर 9 छात्रों को मौका…
Entertainment । युवा दिलों के धड़कन अरविंद अकेला कल्लू के फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर एक शानदार फ़िल्म के साथ देख पाएंगे, जिसका नाम ‘प्यार का देवता’ है। इस फ़िल्म की पहली झलक जल्द ही मिलने वाली है। यानी फ़िल्म का ट्रेलर इसी महीने की 22 तारीख को आउट होगी। इसकी जानकारी अरविन्द अकेला कल्लू की तरफ से दी गयी है। बताया गया है कि फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर 22 जुलाई को रत्नाकर कुमार के यूट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड से रिलीज हो रही है। फिल्म में कुल आठ गाने है जिस की पूरी शूटिंग लखनऊ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की उन्नति के लिए जन प्रतिनिधिगण के परामर्श व सहयोग की सदैव अपेक्षा रहती है। यह जमशेदपुर की पहली वीमेंस यूनिवर्सिटी है जिसका विकास सभी के आत्मीय सहयोग से संभव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे विश्वविद्यालय की तरक्की के लिए और किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए सहयोग करेंगे।
चाईबासा:-सदर प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों एवं वार्ड सदस्यों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ पारुल सिंह के आदेश पर ग्रामीणों के साथ अपने पंचायत में आइकोनिक वीक कार्यक्रम में चर्चा किए गए विषयों के आधार पर ग्राम सभा कर विकास की योजनाएं बनाया। मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम,टेकराहातु पंचायत मुखिया चांदमुनी कालुंडिया,करलाजुड़ी मुखिया अनिता पुरती,डिलियामार्चा मुखिया दामु बानरा, तमालबांध के मुखिया गीतांजलि बोदरा,तुईबीर मुखिया ज्योत्सना देवगम बरकेला मुखिया सरस्वती सुंडी,बादुड़ी मुखिया विजय देवगम, नीमडीह मुखिया सुमित्रा देवगम,लुपुंगुटु मुखिया गुलशन सुंडी समेत सभी मुखियाओं ने पंचायत के विभिन्न जरुरतों के अनुसार योजनाएं दर्ज कराया।ज्ञात हो कि…
पटना। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी समाप्त कर दी गई है. बिहार विधानसभा की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना में अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की बात कही गई है. बता दें कि AK-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह को विशेष MP-MLA कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद से ही अनंत सिंह की विधायकी समाप्त होने की बात कही जा रही थी. अब बिहार विधानसभा ने इस बाबत औपचारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है. जेल में बंद अनंत सिंह के घर से…
