Author: BJNN Desk

जमशेदपुर, 17 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 645वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में सम्पन्न हुआ। जेसीएपीसीपीएल के संयोजन मे आयोजित इस नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, कमल किशोर लड्डा, मनोज कुमार बागड़ी ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की बैठक आज भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता पूर्वी सिंह के जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह एवं संचालन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया। अध्यक्ष महोदय ने कारगिल द्रास यात्रा से सकुशल लौटे सभी गौरव सेनानियों एवं मातृशक्ति का प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सब ने इस यात्रा में जाकर संगठन और अपने शहर वासियों का सम्मान बढ़ाया है। अब आप लोग कारगिल की आंखों देखी शहर के युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को विस्तार से बताने का काम करेंगे जिससे आम…

Read More

जमशेदपुर । एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर कमिटी के सदस्यों ने साकची गोलचक्कर में राह चलते छात्रों और लोगों से असम में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोष संग्रह अभियान चलाया गया। *नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि एआईडीएसओ छात्र संगठन द्वारा असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान चलाया जा रहा है।बाढ़ पीड़ित लोगों को पानी तथा खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।साथ ही मेडिकल टीम द्वारा कैंप भी लगाया गया है।इसके मद्देनजर एआईडीएसओ छात्र संगठन द्वारा पूरे देश भर में असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है। छात्र संगठन…

Read More

चाईबासा।कोल्हान क्षेत्र के डीआइजी श्री अजय लिंडा ने प्रकाशपुंज-टॉप 40 क्लासेज के विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स बताएं और सातवीं जेपीएससी के सफल अभ्यार्थीयों को सम्मानित भी किया। ताम्बों के बिरूवा नर्सिंग होम के ऊपरी तल्ले में स्थित प्रकाशपुंज एवं टॉप 40 के कक्षाओं में कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी श्री अजय लिंडा ने सातवें जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी दुसरु बनसिंह (पुलिस सेवा), मोटाय बानरा, समीर बोदरा और समाजसेवी आमिर हिंदुस्तानी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले कार्यक्रम के आरंभ में श्री लिंडा ने करीब घंटे भर विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की…

Read More

चाईबासा।स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ ने आज झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बी एन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य हो कि बिहार क्रिकेट एसोशिएशन और बाद में झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोशिएशन के लगभग बारह बर्षों (1992-2006) तक सचिव और बाद में छः बर्षों (2006-2012) तक उपाध्यक्ष रहे बिजेंद्र नाथ सिंह का 13 जुलाई को जमशेदपुर स्थित आवास में निधन हो गया था। पुत्र के अमेरिका से आने के बाद कल दिनांक 16 जुलाई को अपराह्न 5:00 बजे पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के…

Read More

जमशेदपुर। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो कमिटि केवल धार्मिक ही नही बल्कि समाजिक दायित्व निभाने में भी शिद्दत से अपने कर्तव्यों का पालन करती है। रविवार के दिन मानगो गुरुद्वारा कमिटि ने प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में होनहार छात्रों को सम्मानित किया और मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाकर कर्तव्यों का निर्वहन किया है। शनिवार देर शाम को दीवान की समाप्ति के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो की छात्रों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में नैंसी आर्या, अंशिका कुमारी, तनुश्री गौड़, बुशरा कमाल…

Read More

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा 1 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले कांवड़ यात्रा सह सामूहिक जलाभिषेक की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न्न पहुलओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मौजूद थे। अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को सुबह 6 बजे शिवभक्त बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित…

Read More

जमशेदपुर: बिस्टुपुर, साउथ पार्क स्थित मिलेनियम टावर में जूस फैक्ट्री का शुभारम्भ हुआ. यह जमशेदपुर में अपनी तरह पहला आउटलेट हैं जहाँ ताज़ा जूस ही नहीं बल्कि कई प्रकार के शेक्स, स्वादिष्ट स्नैक्स और सैंडविच भी उपलब्ध होंगे। जूस फैक्ट्री आउटलेट के प्रोप्राइटर मिलन सिंह यहाँ कई प्रकार के फ्रेश जूस उपलब्ध हैं जो न केवल स्वाद में बल्कि हेल्थ के लिए लाभदायक हैं । उन्होंने कहा कि हम न केवल जूस बेचते हैं, बल्कि कई प्रकार के स्वादिष्ट स्नैक्स और सैंडविच भी पेश करते हैं. जूस फैक्ट्री में, हम अपने ग्राहकों को अत्यधिक महत्व देते हैं और अपने ग्राहकों…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष हेतु आगामी 31 जुलाई रविवार को होने वाले चुनाव के लिये कोल्हान प्रमंडल की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया हैं। कोल्हान प्रमंडल के चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल ने 11 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया हैं। जिसमें संतोष अग्रवाल के अलावा कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), सुनील रिंगसीया, दीपक रामुका, सन्नी संघी, सुमित देबुका, संगीता मित्तल, कविता अग्रवाल (सोनारी), अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल (साकची) एवं मनीषा संघी शामिल हैं। कोल्हान प्रमंडल के लिये चाईबासा एवं जमशेदपुर में बनाये गये मतदान केंद्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।…

Read More

जमशेदपुर आस्तिक महतो ने आज सुबह अपने आवासीय कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बड़ी सादगी से अपना साठवाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया इस दौरान ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं समाजसेवी रूपेश शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान आस्तिक महतो ने कहा की वे अपने जन्मदिन पर झारखंड राज्य के विकास की कामना भगवान से करते हैं की झारखंड के तमाम निवासी मिलजुल कर राज्य के विकास के लिए आगे आए ।इस दौरान तपन बरुआ डॉक्टर मदन कुशवाह सुमित दत्ता सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Read More