रांची। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा और पढ़ाई से संबंधित समुचित सुविधाएं मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शिक्षक नियुक्ति, मॉडल स्कूलों के संचालन और सरकारी विद्यालयों में आईसीटी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए । नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की वजह से पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर विभाग…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आगामी 31 जुलाई, रविवार को शहर के युवा, बच्चे और व्यस्क कला, संस्कृति और सिखी विरसे के ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और धर्म प्रचार कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में बड़े पैमाने पर गुरबाणी, सिख इतिहास से सम्बंधित चित्रांकन प्रतियोगिता और दस्तार सजायो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में धर्म प्रचार कमिटी और साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पूरी तरह तैयारी में जुट गयीं हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की कोई भी बच्चा इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। महासचिव परमजीत…
जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में रूसा सेल और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मानविकी, समाज विज्ञान और शिक्षा संकाय की कक्षाएं विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में और विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के साथ-साथ वोकेशनल कोर्सेज की कक्षाएं सिदगोडा स्थित नए भवन में क्रमशः शिफ्ट होंगी। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक संसाधनों की सूची के आधार पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान रूसा की समन्वयक डॉक्टर किश्वर आरा ने रुसा के तहत अब तक संपन्न परियोजनाओं की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत…
चाईबासा। नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील की बॉटम मिल से कन्वेयर बेल्ट सहित लूट की अन्य घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे चार युवकों को पुलिस ने धर दबोचा. उनके पास से एक रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. नोवामुंडी थाना पुलिस ने 19 जुलाई को चारों को कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में ओडिशा के चंपुआ के अलीनगर का निवासी शेख हुसैन उर्फ हुसैन अहमद, सैफुल्ला उर्फ दौलत, शाकिब हसन व फैज अहमद उर्फ छोटू शामिल है. चारों युवक आई-20 कार (ओडी09यू-9880) से आये थे, जिसे पुलिस…
सरायकेला। जिले की पहली कंपनी जिसने बूस्टर डोज का शिविर लगाकर किया ग्रामीणों को लाभान्वित* आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के 280 कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कोविड-19 का बूस्टर डोज लेकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का प्रमाण दिया है। इसके साथ ही आधुनिक पावर सरायकेला-खरसावां जिले की पहली कंपनी बन गयी जिसने बूस्टर डोज का शिविर लगा कर्मचारियों और ग्रामीणों को लाभान्वित किया। मंगलवार को कंपनी परिसर में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से कोविड19 बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान में 280 लाभुकों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। कोविड19…
जमशेदपुर। सावन माह की पहली सोमवारी को भुइयाडीह नन्द नगर (ग्वाला बस्ती) स्थित शिव मंदिर में स्फटिंक शिवलिंग का रूद्राभिषेक पूजा की गयी। सुबह 9 बजे मानगो स्वर्णरेखा नदी से लगभग 500 से अधिक भक्तों ने कलश में जल लेकर पैदल मंदिर पहॅचे और भोले बाबा को जल चढ़ाया। मंदिर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक पंडित परसुराम पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, ओंकार पांडेय एवं अरूण पांडेय ने विधिवत रूप से रूद्राभिषेक पूजा करायी। गंगाजल से रूद्राभिषेक पूजा शुरू की गयी और फिर उसी से गन्ने का रस, डाब का पानी, शहद, दही, दूध आदि तरल पदार्थ…
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 31 जुलाई 2022 रविवार को 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िला में आयोजित होगा। चुनाव सत्र 2022-24 हेतु प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिये 2 उम्मीदवार क्रमशः अशोक कुमार भलोटिया (जमशेदपुर) एवं बसंत कुमार मित्तल (रांची) चुनाव मैदान में हैं। इस संबंध में प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल केडिया व मनोज बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में 3586 आजीवन, संरक्षक एवम विशिष्ठ संरक्षक सदस्य अपना मतदान करेंगे। समस्त सदस्य अपने अपने प्रमंडलों के उपरोक्त…
डेस्क। मशहूर गज़ल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। भूपिंदर सिंह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी मिथाली सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि “वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।” प्रसिध्द ग़ज़ल गायक गायक भूपेंद्र सिंह ने दिल ढूंढ़ता है फिर वही, एक अकेला इस शहर’, ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’, ‘होके मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा’ जैसे गानों से श्रोताओं को अपना मुरीद बना लिया था।…
चाईबासा।चाईबासा शहर की पहचान कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय के रूप में हुआ करती है। पर वर्तमान में चाईबासा शहर गड्ढों के शहर के नाम से चर्चित हो रहा है। कारण कुछ और नहीं नियमों की अनदेखी कर विगत कुछ वर्षों में अंडरग्राउंड केबलिंग किए जाने ,विभिन्न प्रकार के टेलीकॉम कंपनियों के तार बिछाए जाने एवं जलापूर्ति योजना को लेकर खोदे गए गड्ढों के कारण शहर के आम जनमानस त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं की शहर 8 -10 लोग मार्ग में व्याप्त गड्ढों में गिरकर चोटिल होने के बाद सरकारी अस्पताल या निजी नर्सिंग होम नहीं जा रहा…
चाईबासा।मझगांव प्रखंड क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से 25-30 जंगली हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के घोड़ाबंधा, अंगरपदा, अधिकारी आदि पंचायतों के गांव में हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घर में रखे धान, चावल एवं उपकरणों को को भी तोड़ दिया है. इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को मझगांव प्रखंड पश्चिम भाग-1 के जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने अधिकारी पंचायत क्षेत्र का दौरा किया. पीड़ित परिवारों को मिलेगा आवास योजना का लाभ उन्होंने पीड़ित परिवारों के यहां पहुंच कर आर्थिक सहायता प्रदान की और सभी पीड़ित परिवारों को वन-विभाग से मुआवजा दिलाने…
