जमशेदपुर। झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्म दिन के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल उनके कदमा स्थित आवास पर मिलकर उनको राजस्थानी पगड़ी पहनाकर जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर झारखंड प्रांतीय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल काबरा, प्रांतीय विभागीय मंत्री नरेश मोदी, जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, सह सचिव सावंरमल शर्मा, कदमा शाखा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा द्वारा चेंजेज इन टैक्स ऑडिट रिपोर्ट एंड प्रिज्मटिभ टैक्सेशन एवं आईटीआर यू चेंजेज इन आईटीआर से संबंधित विषय पर एक सेमिनार का आयोजन बिष्टुपरु स्थित एक होटल में किया गया। सेमिनार का उद्घाटन जमशेदपुर ब्रांच के चेयरमैन सीए पंकज सिधारी ने किया। उन्होंने सेमिनार के नयी दिल्ली से आये मुख्य वक्ता सीए दीपक भोलूसरिया एवं मुंबई से आये सीए कृष देसाई का स्वागत करते हुए कहा कि इन दोनों को टैक्सेशन में महारत हासिल है। इनकी बातों को हमें ध्यान से सुनना चाहिए ताकि हम आने वाली दिक्कतों का…
चाईबासा।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया।जेल अदालत में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट श्री मिलन कुमार के बेंच द्वारा कुल दो मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन हुआ, न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर ने बंदियों को संबोधित करते हुए प्राधिकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की, मौके पर उपस्थित वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दास ने भी बंदियों को उनके कर्तव्य और अधिकार से अवगत कराया। उपरोक्त…
चाईबासा।: विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता दल यूनाईटेड के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात की। चाईबासा स्थित मंत्री के निजी आवास में मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने मंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने बताया कि मंत्री को मनोहरपुर विस क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मनोहरपुर विस क्षेत्र के सुदूर इलाकों में पेयजल की किल्लत से अवगत कराया। मंत्री को जानकारी दी कि मनोहरपुर विस क्षेत्र के…
चाईबासा : पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के पूर्व बाबा महादेवशाल “गोईलकेरा मेला” का विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा नारियल फोड़कर एवं ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव का नारा लगाकर झारखण्ड राज्य पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शुभारंभ किया तथा मंदिर में जाकर भगवान आशुतोष का विधिवत पूजा अर्चना समर्थकों के साथ किया एवं क्षेत्र की जनता के लिए भगवान भोलेनाथ से सुख शांति और समृद्धि की कामना किया, तत्पश्चात मंदिर परिसर एवं मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने महादेवशाल सेवा समिति के निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा के लिए भूरी भूरी…
चाईबासा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा प०सिंहभूम झारखण्ड द्वारा पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर शनिवार देर शाम स्थानीय राजस्थान भवन में सामाजिक सम्मान -२०२२ का आयोजन किया गया ।प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर धरातल स्तर के सेवा में निष्ठा पूर्वक कार्य निर्वाहन करने पर मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह झारखण्ड प्रदेश मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मंजू खण्डेलवाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि त्रिशानु राय विगत कई वर्षों से जरूरतमंद…
चाईबासा:-महिला कॉलेज के बी०एड० एन.एस.एस.यूनिट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वयंसेवी संस्था “सरजोम उम्बुल” के सौजन्य से किया गया। छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं से भरे बी०एड०विभाग के बहुउद्देशीय कक्ष में शिविर का शुभारंभ महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा अतिथि डॉक्टरों तथा सवंयसेवियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्राचार्या डॉ.सिन्हा ने कहा कि इस तरह का स्वास्थ्य शिविर महिला कॉलेज के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि छात्राएं अक्सर एनिमिक होती है इसलिए इस तरह के शिविर से कॉलेज का वातावरण स्वस्थ एवं स्वच्छ होगा।डॉ.प्रकाश कुमार झा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और महिलाओं…
जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में सर्वसम्मति से दो साल (2022-23) के लिये की कार्यकारिणी सदस्यों में पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 6 लोगों को को ऑप्ट कर कार्यकारिणी में शामिल किया गया। जिसमें प्रवीर पाल, पूर्वी घोष, चित्रोदीप भट्टाचार्जी , गौतम दास, संजय बागची, प्रादुयत को शामिल किया गया। तत्पश्चात कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष: बिकास मुख़र्जी, कार्यकारी अध्यक्ष (शहरी): बिश्वजीत मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष (ग्रामीण): नेपाल चंद्र दास, उपाध्यक्ष : बाबूलाल चक्रवर्ती, रीना घटक, रवीन्द्रनाथ दास, अशोक बरुआ, महासचिब : संदीप सिन्हा चौधरी, सचिव : चित्रोदीप भट्टाचार्जी, उदय सोम, डॉ चंदना…
Kodrama.। झारखंड के कोडरमा जिले में भीषण नाव हादसा हुआ है। आठ पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले थे। घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे। नाव की सवारी करते समय नाव पलट गई और सभी पानी में डूब गए।बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय…
जमशेदपुर डाल्टनगंज के 1984 सिख दंगों के पीड़ित परिवारों की तरफ से डाल्टनगंज के समाजसेवी इंदरजीत सिंह डिंपल ने शनिवार को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर से साकची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर कहा गया की आपने 1984 के सिख कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है और यह मामला झारखंड उच्च न्यायालय लेकर गये हैं, जिससे पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है. इंदरजीत सिंह डिम्पल ने अनुरोध करते हुए कहा की सिद्धांतिक रूप से एक रुपया…
