जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला 2022 (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में रविवार से शुभारंभ हुआ जो मंगलवार 06 सितम्बर तक चलेगा। तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर संगीता सिन्हा ने मारवाड़ी महिला मंच की तारीफ करते हुए कहा की महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने संस्था को हमेशा सहयोग के लिए तत्पर और तैयार रहने की बात कही। उद्घाटन…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर बाबा बैधनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर की ओर से डिमना रोड के महेंद्र मैरिज हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह में रविवार को शिक्षकों का महाजुटान हुआ. महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्मान में शिक्षक दिवस के पूर्व दिवस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र में आए हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई. आए हुए सभी…
मुंबई टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry )का सड़क हादसे में निधन हो गया. पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट…
जमशेदपुर: महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता के प्रसिद्ध बुटीक “एनिग्मा” के तत्वावधान में शनिवार 3 सितंबर से 6 सितंबर तक प्री पूजा प्रदर्शनी की शुरुआत साकची बंगाल क्लब में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष व डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल जूही समर्पिता ने फीता काटकर किया। अतिथिओ ने संस्था द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली प्लेटफार्म सराहना की। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में आठवीं बार प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल क्लब के पहले तल्ले में किया रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा रहा है साथ…
जमशेदपुर जीवन में सबसे मूल्यवान यदि कुछ हैं तो वो रक्त हैं। रक्त के बिना मनुष्य का जीवित रह पाना असंभव हैं। और यदि कोई इस रक्त का दान निरंतर करें तो यह बहुत बड़ी मिसाल हैं। ऐसा ही कार्य जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी व टाटा मोटर्स कर्मी तेजिंदर सिंह जॉनी ने किया। उन्होंने अभी तक 78 बार लगातार रक्तदान किया हैं जो की अत्यंत सराहनीय हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तेजिंदर सिंह जॉनी को आज अपने अवासीय कार्यालय में शॉल ओढ़ा कर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही…
जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कांड संख्या 215/21 दिनांक 13 दिसंबर को दर्ज धारा 17ए/21ए/22ए/29 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकि अभियिक्त छायानगर निवासी गोलू कर को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया है. कई दिनों से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी. अंततः आठ माह बाद पुलिस का जाल उस पर फिट बैठ ही गया
जमशेदपुर टाटानगर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के मेन गेट से एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध परिस्थिति में देखा. आरपीएफ के कांस्टेबल शंकरलाल यादव और योगेंद्र ने गश्ती के दौरान दोनों को बरामद किया. दोनों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और घर से भागे हुए हैं. आरपीएफ ने जब संग्रामपुर थाना से संपर्क किया तो पता चला की मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को संग्रामपुर पुलिस टाटानगर स्टेशन…
जमशेदपुर टेल्को थाना क्षेत्र में 12 नवंबर 2021 को हुई वर्षा पटेल हत्याकांड में उसके पड़ोसी पूनम महानंद ने शनिवार को प्रिंसिपल जिला जज की अदालत में गवाही दी. गवाही में उसने कहा कि घटना की रात 9.30 बजे आरोपी बिष्टुपुर थाने का चालक एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह और काले लाल रंग की बाइक पर आया हुआ था. इसके बाद वर्षा पटेल को अपनी बाइक पर बैठाकर लेकर चला गया. उसने कोर्ट में आरोपी धर्मेंद्र की पहचान भी की है. मालूम हो की मामले में घटना के बाद मृतका की बहन जया पहल के बयान पर टेल्को थाने में धर्मेंद्र…
जमशेदपुर। चार सितबंर को दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल डिवीजन में होने वाले तकनीकी कार्य को देखते हुए इस मार्ग में चलने वाली कई ट्रेन रद्द कर दिया गया है। वही कुछ ट्रेनों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। इस कारण टाटानगर से खुलने टाटानगर-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस और टाटा –हटिया एक्सप्रेस अपने निर्घारित समय से देरी खुलगी । इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। रेलवे के द्रारा जारी अधिसुचना के मुताबिक मधुकुंडा-दामोदर ब्लॉक सेक्शन में ट्रैक स्लीपिंग के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक और आद्रा डिवीजन के मुराडीह स्टेशन पर पुराने फुट ओवर…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway )चक्रधरपुर से टाटा के बीच चक्रधरपुर – टाटा स्पेशल ट्रेन (Chakradharpur-Tatanagar-Chakradharpur) चलाने का निर्णँय लिया हैं।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway )ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। इसके अलावे एक और ट्रेन राउलकेला और चक्रधरपुर के बीच भी चलेगी। अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 08014/08013 चक्रधरपुर –टाटा –चक्रधरपुर स्पेशल और गाड़ी संख्या 08107/ 08108 राउलकेला–चक्क्रधरपुर –राउलकेला स्पेशल( Rourkela-Chakradharpur-Rourkela Special )4सितबंर से प्रतिदीन चलेगी। गाड़ी संख्या 08014/08013 चक्रधरपुर –टाटा –चक्रधरपुर स्पेशल(Chakradharpur-Tatanagar-Chakradharpur Special ) गाड़ी संख्या 08014 चक्रधरपुर –टाटा स्पेशल(Chakradharpur-Tatanagar Special ) सुबह 10.30 में चक्रधरपुर(Chakradharpur )से प्रस्थान कर दिन के 11.50 मिनट में…
