Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur:यदुवंशी महिला समाज ने किया होली मिलन का आयोजन
Breaking News

Jamshedpur:यदुवंशी महिला समाज ने किया होली मिलन का आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर के सोनारी स्थित परदेशी पाड़ा के वीर मंच अखाड़ा परिसर में शनिवार को अलग ही नजारा देखने को मिला.वीर मंच के दीपक यादव की पहल पर वीर मंच अखाड़ा परिसर में यदुवंशी महिला समाज की ओर से ‘महिला सशक्तिकरण सह होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न सेक्टरों में कार्य कर रहीं महिलाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं शामिल हुईं.कार्यक्रम का मकसद था कि हर महिला अपने अधिकारों को जानें.समाज में बतौर पत्रकार, अधिवक्ता, कवियित्री व अन्य रुप में काम कर रही महिलाओं के संघर्ष से प्रेरणा लें और किसी भी प्रकार की परेशानियों में मदद लेने से न हिचकें.
बहुत सी महिलाएं कानूनी जागरुकता के अभाव में अत्याचार सहती रहती हैं.

कार्यक्रम में कवियित्री अंकिता बतौर मुख्य अतिथि, अधिवक्ता अनीता,वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता, समाजसेवी उषा यादव, पिंकी यादव, आस्तिक महतो, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, किन्नर साहिबा, किन्नर रजिया व यदुवंशी समाज से जुड़ी अन्य महिलाएं बतौर अतिथि शामिल हुईं.

इस मौके पर पिंकी यादव ने कहा कि महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं हैं, अवसर मिलने की बात है.अवसर मिलने पर वह अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं होती.

वहीं उषा यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला एक मां के रुप में अपने कर्तव्य का पालन करती है लेकिन जरुरत पड़ने पर वह झांसी की रानी का भी रुप अख्तियार कर लेती है.वह हर तरह से सशक्त है.

उधर वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की बातें आजकल बहुत होती हैं लेकिन उसका मतलब यह नहीं है कि महिला कमजोर होती है.इसका मतलब है कि महिला खुद को कमजोर न समझे और अपने अधिकार जानें.अन्नी ने कहा कि आजकल महिलाओं के सशक्तिकरण को नौकरी से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि हर महिला सशक्त है.एक हाउस वाइफ घर संभालती है तब ही उसका पति या घर के अन्य सदस्य चैन से नौकरी कर पाते हैं.जैसे एक सफल पुरुष के पीछे एक स्त्री होती है, ठीक वैसे ही एक सफल स्त्री के पीछे भी एक पुरुष होता है.किसी प्रकार की प्रतिद्वंद्विता नहीं है बल्कि एक दूसरे के सहयोग की बात होनी चाहिए.

वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवियित्री अंकिता ने अपने संबोधन में मां व बेटी पर भावुक कविताएं सुनाकर सबको भावुक कर दिया.अंकिता के शब्दों में—

मां के आंचल से बढ़कर कोई भी बड़ा दरबार नहीं
उनके रिश्ते से बढ़कर कोई दिल का हकदार नहीं
सपने सलोने देनेवाली मां की लोरी ही उत्तम
उनकी चूड़ियों की खनक से अच्छी कोई झंकार नहीं

कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया.कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने होली की मस्ती का माहौल बनाते हुए खूब गीत गाए और सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.