जमशेदपुर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर एवं आद्रा रेलवे मंडल के सांसदों के मंडलीय समिति की बैठक में कोलकाता के ताज बंगाल होटल में शामिल हुए. इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों मंडलों के सभी सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र के मामले को प्रमुखता से उठाया एवं इस पर रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा हुई. बैठक के क्रम में जिन महत्वपूर्ण मुद्दों को सांसद महतो ने जोनल कार्यालय को प्रेषित किया था उन पर चर्चा हुई. इसमें मुख्य रूप से सांसद ने चाकुलिया के चतरोडोभा गांव के पास अंडर…
Author: BJNN Desk
कहा- झारखंड में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे, सरकारी संरक्षण में हो रही मवेशियों की तस्करी
जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा की धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी का गुरुवार सुबह करीब 4 बजे देहांत हो गया। वे 67 वर्ष की थी। उन्होंने भालूबासा क्षेत्र अंतर्गत इंद्रानगर के अपने निवास स्थान में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर जाकर शोक व्यक्त किया। दिवंगत परमेश्वरी देवी का भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जहां चंद्रशेखर मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता…
Bhubaneswar/Jamshedpur: Tata Steel Mining’s Sukinda Chromite Mine, was conferred with Abheraj Baldota environment award organized by the Federation of Indian Mining Industries (FIMI) in New Delhi and a Silver Medal in the 8th edition of India Green Manufacturing Challenge 2022 (IGMC), organised in Mumbai last Friday. The Abheraj Baldota Environment Award was presented for the mine’s outstanding contribution to the national goal of sustainable development through conservation of environment and natural resources. The award was received by Manish Mishra, Chief, Corporate Affairs Tata Steel and Ankan Mitra, Head, Regulatory Affairs, Tata Steel on behalf of the company. The Silver Medal at the 8th…
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों की अोर से फायर चैट इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूसी इंडिया के अध्यक्ष संजीव कृष्ण मौजूद थे. एक्सएलआरआइ की छात्रा शिल्पिता पाणिग्रही ने उद्घाटन भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अंकित अग्रवाल के साथ संजीव कृष्ण से मैनेजमेंट के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई सवाल किये. जिसका संजीव कृष्ण ने बखूबी जखाब दिया. इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से किसी भी फर्म या कंपनी में सफल लीडर बनने के क्या-क्या गुर हो सकते हैं, इससे जुड़ी बातें प्रस्तुत की.…
जमशेदपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम को समर्पित प्रकृति पर्व करमा पूजा के विसर्जन जुलूस में समाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा भालूबासा चौक पर सेवा-शिविर लगाई गई। संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में लगाये गए सेवा-शिविर में आदिवासी समाज के मुंडा समाज, उरांव समाज,भुइयां समाज, तुरी समाज एवं हरिजन बस्ती से निकलने वाले अखाड़ों में शामिल श्रद्धालुओं के बीच भोग व शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। इस अवसर पर संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज को प्रकृति का पूजक कहा गया है जो हमें त्योहारों में भी देखने को…
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माँडविया से मुलाक़ात कर झारखंड राज्य में आयुष्मान योजना की दयनीय स्थिति, एमजीएम अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी पर विशेष संज्ञान लेने का आग्रह किया। कुणाल षाड़ंगी ने मनसुख मांडविया से आग्रह किया केंद्र की महत्वकांक्षी आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पूरे राज्य में बड़ी संख्या में प्राईवेट अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत छोड़-बड़े सभी रोगों का ईलाज करने से मना कर दिया है। जिससे गरीब मरीज़ों की…
जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले राम कुजूर और उनके भतीजे गणेश के घर को चोरों ने निशाना बनाया. सोमवार की रात चोर उनके घर खिड़की के रास्ते से घुसे और नकदी व जेवरात समेत लगभग 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया. मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. बुधवार को घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं. गणेश कुजूर रामकिशोर के भतीजे हैं और टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मी हैं. रामकिशोर ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह उठे तो देखा दरवाजा बाहर से…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आगामी 24 सितंबर शनिवार को डांडिया नाइट रंगीलो रास 2022 का आयोजन रामगढ़िया सभा साकची में किया जायेगा। इसके प्रचार-प्रसार हेतु मंगलवार को साकची श्री अग्रसेन भवन में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी ने बताया कि डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम में अहम भूमिका कोलकाता के बहु प्रसिद्ध डीजे सचिन मारवा निभायेंगें। कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के माध्यम से होगी। एंट्री पास के लिए कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल 9386315051 एवं कविता अग्रवाल सीतारामडेरा 7004534603 से संपर्क कर सकते हैं। आज…
जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल में पहली बार कुलदेवी महासर माता का प्रथम कीर्तन उत्सव सोमवार (नवमी तिथि) को साकची श्री अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन उत्सव संध्या 5 बजे से शुभारंभ हुआ, जो रात 11 बजे तक चला। जिसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसका आयोजन श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर कोल्हान प्रमंडल द्वारा किया गया था। माता के जयकारों के अग्रसेन भवन गूंजता रहा। महासर धाम के पुजारी संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना हुई। यजमान संगीता-संजय भालोटिया और नमिता-मुकेश मितल ने संयुक्त रूप से पूजा करायी।…
