जमशेदपुर। शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर कृष्णा चौधरी का मौत के बाद भी उनकी आंखें रोशनी देती रहेंगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर डॉक्टर चौधरी के निधन के पश्चात उनकी पत्नी डॉक्टर रेणुका चौधरी, पुत्र सौरभ चौधरी एवं पुत्रवधू दिशा चौधरी की सहमति से नेत्रदान करवाया गया। जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी एवं सीता जोशी समेत डॉ अजय गुप्ता (नेत्र विशेषज्ञ) की अहम भूमिका रही। इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा ने चौधरी परिवार एवं,रोशनी संस्था को साधुवाद दिया। यह जानकारी महिला मंच…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सरकार से सीधा सवाल करते हुए कहा की एक तरफ सरकार कहती है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, तो बेटियों के लिए कानून लाओ के लिए सरकार कब फैसला लेगी, ये सोचने वाली बात है. हरविंदर ने आगे कहा कि दुमका में जो अंकिता के साथ हुआ वो दिल दहलाने वाली वारदात है. ना जाने कितनी अंकिता को अभी तक इंसाफ नहीं मिला. उन्होंने कहा की अगर देश में बेटियों के लिए कानून बन जाए तो यहां की बेटियां अपने आप को कभी अनसेफ महसूस नहीं करेगी. हरविंदर के अनुसार देश में…
Ranchi। घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित व बंधक बनाने की आरोपी मारपीट मामले में रांची पुलिस ने पूर्व आइएएस की पत्नी सह भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के अरगोड़ा पुलिस ने सीमा पात्रा को अशोक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया हैं। रिटायर्ड आइएएस अधिकारी माहेश्वरी के पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा पर नौकरानी सुनीता खाखा को प्रताड़ित करने व बंधक बनाने का आरोप है।सुनीता फिलहाल रिम्स में उपचाराधीन है। जानकारी अनुसार हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे…
जमशेदपुर। दुमका की अंकिता सिंह के साथ की गई बर्बरता और मौत से पूरे देश मे लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी घटना को लेकर लोगों में काफी उबाल है। मंगलवार को सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा अपराधी को कठोर सजा व शीघ्र न्याय की मांग को लेकर जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया। जनाक्रोश मार्च में संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, जिप उपाध्यक्ष बारी मुर्मु समेत संस्था के दर्जनों सदस्य, महिलाएं व सैकड़ो आमजन शामिल हुए। लोगों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक से श्री हनुमान मंदिर तक हाथों में मशाल व…
जमशेदपुर। वीर भगत सिंह फैंस क्लब, बजरंगनगर, गोलमुरी द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्धघाटन दिनेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया गया, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की भगवान गणेश विघ्नहर्ता है इस क्षेत्र में रहने वाले मध्यमवर्गी और जरूरतमंद परिवारों का दुख हारने में भगवान गणेश सहायक बने, क्षेत्र के युवाओं को चाहिए की जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाए और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करे यह कार्य क्षेत्र को विकसित बनाने में सहायक होगा, कार्यक्रम में मुख्यरूप से अमरजीत सिंह राजा पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष, शिवशंकर…
रांची। झारखंड(Jharkhand) में सियासी उठापटक के बीच महागठबंधन के विधायक आज मंगलवार की शाम रायपुर के लिए इंडिगों फ्लाइट से रवाना हो गए हैं। दो बसों में सवार होकर सभी विधायक रांची एय़रपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से महागठबंधन के विधायक रायपुर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और रणनीति के तहत सत्ता पक्ष विपक्ष को करारा जवाब देगा। रांची एयरपोर्ट से रायपुर के लिए यूपीए के विधायकों के रवाना होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से…
जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन (Tatanagar Railway Station)पर यात्रियों के सामान की जांच के लिए लगाई गई लगेज स्केनर मशीन ने सोमवार को फिर से काम करना शुरू कर दिया है. पिछले तीन माह से ज्यादा समय से लगेज स्केनर मशीन बंद पड़ी हुई थी. पिछले दिनों टाटानगर आये दक्षिण पूर्व जोन के आरपीएफ आईजी डीबी कसार ने निरीक्षण में लगेज स्केनर मशीन खराब होने की जानकारी ली थी और स्थानीय आरपीएफ पदाधिकारियों की क्लास भी लगाई थी. उसके बाद सुरक्षा कारणों से मुख्यालय से तकनीशियन भेजकर लगेज स्केनर मशीन को बनवाया गया. जानकारी के अनुसार स्टेशन पर मई के अंतिम सप्ताह…
Yet another initiative in our journey of becoming Net Zero by 2045 ~
रांची। झारखंड में बारिश के बावजूद राजनीतिक तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राजभवन को अनुशंसा प्राप्त हो जाने के बाद अटकलों का बाजा गर्म है। वहीं इस संकट की घड़ी में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा लगातार बैठक कर यूपीए विधायकों की एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन आज यूपीए के तमाम विधायकों लतरातू डैम पहुंचे। लग्जरी वोल्वो बस से गेस्ट हाउस पहुंचे विधायकों ने कुछ देर आराम किया और खाना खाने के बाद…
रांची। झारखंड के सीएम आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद झारखंड के विधायकों को लेकर दो बसें रांची में सीएम हेमंत सोरेन के आवास से रवाना हुईं। साथ ही सभी विधायकों का फोन ऑफ कराया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल जब विधायक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे तो उनकी गाड़ियों में बैग और अन्य सामान भी दिखाई दिया था।
