जमशेदपुर। टीएसपीडीएल में आज कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ। बोनस वार्ता में 20% प्रतिशत बोनस के साथ 2000 रुपए गिफ्ट के रूप में देने पर सहमति बनी। बोनस का लाभ 510 कर्मचारियों को मिलेगा जिसमे जमशेदपुर के 296 कर्मचारी शामिल हैं। बोनस में कर्मचारियों को न्यूनतम 59439 रुपए और अधिकतम 95849 रुपए मिलेंगे। बोनस में कुल 3.390 करोड़ रूपये कर्मचारियों के बीच वितरित किए जायेंगे। बोनस वार्ता में ठेका मजदूरों को भी जल्द स्थायी किए जाने पर सहमति बनी। इस मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से CHRO करण लखानी, जीएम अश्वनी कुमार, हेड एचआर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बिहार के पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 33वीं पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीबीएमएस की छात्रा सह सोनारी निवासी अमनदीप कौर ने महिला अंडर 18 हाईजंप में रिकॉर्ड बनाते हुवे स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मंगलवार को अमनदीप के शहर लौटने पर सांझी आवाज संस्था के सदस्यों ने उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्प गुच्छ सह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. संस्था के सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि अमनदीप कौर का स्वर्ण पदक जितना लौहनगरी ही नही झारखंड के लिये गर्व की बात है. अमनदीप कौर ने 1.58 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर स्टेट…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग का अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानागर, मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर, कदमा थाना अंतर्गत स्टाफ क्वार्टर और सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में अवैध शराब बिक्री स्थलों में गुप्त सूचना पर छापामारी की. छापामारी के दौरान सीतारामडेरा और कदमा से दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। विभाग की इन जगहों में की गई छापामारी में 140 लीटर महुआ शराब जब्त की है। विभाग द्वारा अग्रेतर कानूनी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज(Jamshedpur Workers College) छात्र संघ ने कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय( Kolhan University) के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम कुमार झा ने बताया कि विगत 2017 में छात्र संघ का चुनाव विश्वविद्यालय ने कराया था।लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी कोल्हान विश्वविधालय प्रबंधन छात्र संघ का चुनाव नहीं करा रहा हैं। यहीं नहीं पूर्व जीते हुए प्रतिनिधि को विश्वविद्यालय मान्यता भी नहीं दे रहा है । विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं की मांग को उठाने वाला छात्र प्रतिनिधि ही है। इसलिए छात्र संघ का चुनाव जल्द से जल्द…
जमशेदपुरःअमृतसर से लौटी संगत के साथ रंगरेटा महासभा का धर्म और आस्था के प्रति जोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.अभी संगत साप्ताहिक कार्यक्रम समाप्त कर पंजाब से लौटी ही थी कि आज फिर रंगरेटा महासभा ने लौहनगरी में इतिहास रचने का निर्णय ले लिया है.उक्त बातें टिनप्लेट खालसा क्लब में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल ने संगत और महासभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं हैं.श्री गिल ने कहा कि संगत के सहयोग से महासभा एक बार फिर एग्रिको मैदान में विराट कीर्तन दरबार का आयोजन करने जा रहा है.वे बोले इस वर्ष 25-26 दिसंबर…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(singhbhum Chamber of Commerce and Industry)ने जमशेदपुर के उपायुक्त(DC) और एसएसपी (SSP)का साइबर क्राइम पर ध्यान आकृष्ट किया। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा की आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग जनता को चूना लगाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ये सायबर फ्रॉड करने वाले इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं के नंबर पर एसएमएस या फिर वॉहट्सप मैसेज भेजकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हुए बिजली बिल जमा करने की बात कह कर फ्रॉड मैसेज भेजकर चूना लगा रहे है।…
जमशेदपुर। कन्या भु्रण संरक्षण अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा टाटानगर द्वारा शनिवार को एमजीजएम अस्पताल में नवजात बच्ची की 30 माताओं को बेबी किट ओर बेबी ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, सचिव निलय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक हर्ष अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी, पंकज मुनका, रमेश अग्रवाल, पंकज अगीवाल, कौशल अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, निरंजन अग्रवाल, सीमत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को देश भर में बढ़ावा देने में अपनी शानदार भूमिका की तर्ज़ पर गई कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) देश के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की एक यादगार वस्तु को अपने घर में रखने अथवा कम से कम एक वस्तु को लोगों को उपहार में देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक राष्ट्रव्यापी अभियान तेजी से चलाने की निर्णय लिया है । अकेले दिवाली त्योहार के दौरान, एक अनुमान के अनुसार एक दूसरे को उपहार देने के लिए विभिन्न प्रकार की 5 करोड़ से अधिक वस्तुओं की खरीद की जाती है और…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा(durga puja) की तैयारी शहर में शुरु हो गई है। एक तरफ पंडालों का निर्माण तो वहीं दूसरी तरफ शहर के कलाकार एक से बढ़कर एक भक्ति गीत तैयार करने में जुटे हैं। शनिवार को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन व ऑलिविया सिंह का गाया हुआ गीत ‘जय जय मैया’ रिलीज की गई। बिष्टुपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मजदूर नेता राकेश्वर पांडे उपस्थित थे। उन्होंने गीत को रिलीज करते हुए कहा कि दुर्गापूजा में यह गीत धूम मचाएगी। इस गीत को अजीत अमन ने बेहतर ढंग से गाया है। ऐसे में शहरवासियों से आग्रह है…
पटना। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही कू ऐप भी शिक्षकों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस स्वदेशी ऐप में विगत तीन माह में दस हज़ार से भी अधिक बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक जुड़कर अपने विद्यालयों में हो रहे नवाचारी गतिविधियो को साझा कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के शिक्षक रंजेश कुमार ने कहा कि कू ऐप का इंटरफ़ेस भी…
