Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur:महिलाएं स्वावलंबी बनने के साथ ही जानें अपना अधिकार -अंजलि बोस
Breaking News

Jamshedpur:महिलाएं स्वावलंबी बनने के साथ ही जानें अपना अधिकार -अंजलि बोस

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

महिला कल्याण समिति, सुंदरनगर में सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समारोह हुआ संपन्न

— वैज्ञानिक मीता तरफदार ने बतौर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने बतौर अतिथि लिया भाग

जमशेदपुर..

सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सालों से प्रयासरत है.यहां सिलाई का और अन्य चीजों का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को अपने हुनर विकसित करने का मौका दिया जाता है ताकि वे इसकी मदद से अपने जीवन को बेहतर बना सकें. इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया जाता है जिस पर उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए.उपरोक्त बातें महिला कल्याण समिति की सचिव सह मशहूर समाजसेवी अंजलि बोस ने संस्थान परिसर में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कही.उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि जमशेदपुर के साकची स्थित महिला थाने में महिला कल्याण समिति के नेतृत्व में महिला कोषांग कार्यरत है जो महिलाओं के मामले देखती हैं. वहां मुद्दे सुलझाए भी जाते हैं और जरुरत पड़ने पर मुकदमे भी दर्ज कराने में महिलाओं की मदद की जाती है.

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची वैज्ञानिक मीता तरफदार ने खास तौर पर तनाव दूर करने और जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मौजूद महिलाओं को लाफिंग योग सिखाए जिसका सबने आनंद लिया.कुछ देर के लिए वहां हंसी के फव्वारे छूट गए.मीता तरफदार ने कहा कि हर नारी के भीतर दुर्गा है, उसे जागृत करने की जरुरत है.

मौके पर बतौर अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता भी मौजूद थीं जिन्होंने महिलाओं और युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी अगर कुछ भी ठान ले तो वह पूरा करके दम लेती है.अन्नी ने कहा कि आज सिलाई प्रशिक्षण का जो प्रमाण पत्र दिया जा रहा है वह महज सिलाई का प्रमाण पत्र नहीं है बल्कि यह उस आत्मविश्वास का प्रमाण पत्र है जो हुनर के विकास से हासिल होता है.अन्नी ने कहा कि आज कितना भी आधुनिक होने का दावा किया जाए मगर सच यही है कि कदम कदम पर घरेलू या प्रोफेशनल हर तरह की महिलाओं को संघर्ष करना पड़ता है, कई बार उनके आत्मविश्वास को चोट पहुंचती है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती.वास्तव में अंजलि बोस के नेतृत्व में समिति के प्रांगण में जो सिलाई का प्रशिक्षण चलता है वहां सिर्फ कपड़े नहीं सिले जाते बल्कि आत्मविश्वास को भी पल्लवित पुष्पित किया जाता है.

कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष निर्मला शुक्ला और संयुक्ता के नेतृत्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कंचन ने प्रथम, नूतन पोद्दार ने दूसरा, उषा रानी प्रधान ने तीसरा स्थान हासिल किया जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया.क्विज का सांत्वना पुरस्कार सावित्री को मिला.

समारोह में अतिथियों ने सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र इन महिलाओं और युवतियों के बीच वितरित किए–प्रिया कुमारी, पावरा हांसदा, सकरो मांझी, अंजलि सरदार, वर्षा शर्मा और सुमी मार्डी..साथ ही पिछले दिनों आयोजित हुई रिपोर्टिंग लेखन के विजेताओं (प्रथम-सोमवारी हेंब्रम, द्वितीय-जयंती महतो, तृतीय-जूही कुमारी, सांत्वना–प्रियंका पात्रो) को भी अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए.

कार्यक्रम का संचालन पाॅम्पा ने किया…समारोह के दौरान युवतियों ने मनमोहक नृत्य भी पेश किए.मौके पर शोभा, नम्रता और अन्य युवतियां काफी संख्या में मौजूद थीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 17.5 प्रतिशत बोनस, न्यूनतम ₹24,436 और अधिकतम ₹57,660

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ZF CVCS कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम ₹44,820 और न्यूनतम ₹36,720

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.