जमशेदपुर अभया बनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को पौढ़ शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा मौजूद थी. उन्होंने बताया कि अभया बनर्जी फाउंडेशन के संस्थापक डा. जौहर बनर्जी की ओर से जो पौढ़ शिक्षा अभियान की शुभारंभ की है वह समाज के एक वर्ग को काफी आगे लेकर जाने का काम करेगी. डा. बनर्जी की ये सोच एक नये समाज की स्थापना करेगी. इस अभियान में सभी लोगों को मिल कर आगे बढ़ाना चाहिए. ताकि महिलाओं के समूह को शिक्षित बनाया जा सके.…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय सभा द्धारा समारभ बेहतर कल का विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में किया गया। युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय चेतनी की अध्यक्षता और सुरभि शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुई कार्यशाला में विभिन्न विषयो पर वरिष्ट एवं अनुभवी युवा
जमशेदपुर । बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर टेल्को के मनीफीट के रहने वाला किशोर ऋषि नदी में डूब गया था। सोमवार तड़के उसका शव करीब 15 घंटे बाद घाट किनारे तैरते हुए पहुंच गया. उस वक्त भी ऋषि के परिजन नदी किनारे ही थे। बेटे की लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ौदा घाट में ही परिजन शव देख रोने बिलखने लग गए। यह मातमी माहौल देख वहां मौजूद हर किसी की ऑंखें नम हो गई. रात भर पानी में रहने की वजह से ऋषि का शरीर पानी से फूल गया था. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस पहुंची और…
जमशेदपुर। बागबेड़ा और परसुडीह पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पहली घटना में जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना में नया बस्ती रोड नंबर एक निवासी अरुण कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर बागबेड़ा थाना कांड संख्या 171 / 22 दिनांक 18 सितंबर को धारा 341 /323 /325/ 307/ 504 /506 /427 /34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में नया बस्ती रोड नंबर तीन के जीतू रजक, धीरज रजक और मुखिया ऑफिस के पास रहने वाले प्रकाश तिर्की को जेल भेजा गया. वहीं…
जमशेदपुर। जमशेदपुर की सिख संगत ने रेल यात्री सेवा समिति के सदस्य और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी के सम्मुख मांग रखी है कि दिल्ली तक जाने वाली पुरषोत्तम एक्सप्रेस को गुरु की नगरी अमृतसर तक बढ़ाया जाये. रविवार को गुरविंदर सिंह सेठी साकची गुरुद्वारा माथा टेकने पहुंचे थे, जहां सिख जत्थेबंदियों ने अनौपचारिक बातचीत में अपनी मांग को रखा. उपरांत रहरास साहिब के पाठ बाद हजारीबाग के टाटीझरिया में बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गयी. इस दौरान गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन बागुनहातु शीतला भवन में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के केंद्रीय समिति के सदस्य रघुवर दास ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। हेल्प क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक चले स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टरों ने हजारों लोगों की निःशुल्क जांच कर चिकित्सकीय…
“जनता दरबार मेरे लिए जनता की सेवा करने का अवसर है, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सुख दुख साझा करता हूँ और समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूँ” जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को जमशेदपुर में जनता दरबार लगाया. कदमा स्थित कार्यालय में जनता दरबार में जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या को मंत्री ने सुना. इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है. जनता दरबार में मुख्य रूप से फीस माफी, सोसाइटी की समस्या, रोड बनाने, नाली की सफाई,पेंशन,राशन कार्ड बनवाने,…
जमशेदपुर। बर्मामाइन्स स्टार टॉकीज के समक्ष भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने संगठन का सदस्यता अभियान चलाया. सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन उपस्थित हुए. भाजमो बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव के अध्यक्षता में अभियान का आयोजन हुआ. विधायक सरयू राय के विचारों से प्रेरित होकर सैकड़ों ने भाजमो का दामन थामा. कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री बबलू झा, मंडल उपाध्यक्ष बिट्टू मिश्रा, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ली, जिला मंत्री राजेश झा, सीतारामडेरा युवा मोर्चा के गणेश चंद्र, साकेत उज्जैन, रोशन सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, धीरज परवेज, कृष्णा कुमार, रोशन…
जमशेदपुर । खास महल स्थित सदर अस्पताल में रविवार को एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएस समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे.इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. राज्य सरकार राज्य की जनता को हर मेडिकल सुविधा देने के लिए तत्पर है, ताकि राज्य की गरीब जनता का इलाज समय से और बढ़िया तरीके से हो सके.राज्य में स्वास्थ्य सुविधा कैसे बेहतर बनायी जाए,ताकि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके…
जमशेदपुर। नाम्या स्माइल फाउंडेशन व डॉ. हर्ष कुमार ईएनटी सेंटर रांची के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नाक, कान व गला रोग परामर्श व जाँच शिविर में जमशेदपुर के परसुडीह स्थित लोकनाथ भवन में आयोजित किया गया था। जिसमें नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, डॉ हर्ष कुमार, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार ,सी सी आर डीएसपी अनिमेष गुप्ता तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राना उपस्थित हुए। इस स्वास्थ्य शिविर मे 185 से ज्यादा लोगों ने अपनी जाँच करवाई। इस शिविर की खास विशेषता यह थी कि यह विशेष तौर पर गला नाक और कान के रोगियों…
