जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वें जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक, बिस्टुपुर में किया गया। शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के संग भाजपा जमशेदपुर महानगर के कर्मठ जिलाध्यक्ष श्री गूँजन यादव जी ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदान कर रहे देवतुल्य युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा 168 ब्लड यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आज के इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : दुर्गापूजा शुरू होने में महज अब कुछ ही दिन बचे है। पूजा उत्सव का माहौल अभी से ही शहर में दिखने लगा है। पंडालों के बनने के साथ साथ गायक कलाकारों के गीत भी खुब धूम मचा रहे है। झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन के अलबम “जय जय मैया” रिलीज के साथ ही यू ट्यूब पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह गीत काफी पसंद आ रहे है। अलबम में अजीत अमन के साथ नवोदित गायिका ऑलिविया सिंह ने गीत गाया है। इस गीत के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और शिक्षक…
जमशेदपुर। समाज सेवी संस्था एसएमबी फाउंडेशन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर छोटा बांकी स्थित बिरहोर टोला में सबर समुदाय के बच्चों के बीच कपड़ा वितरण किया. इसे लेकर बिरहोर टोला में कपड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सबर (बिरहोर ) समुदाय के 35 की संख्या में बच्चों के बीच कपड़े का वितरण किया गया. दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में वस्त्र मिलने से बच्चों में उत्साह देखा गया. साथ ही उनके परिवार भी उत्साहित दिखे. संस्था के कार्यकारी समिति के चैयरमेन प्रकाश मुखर्जी ने बताया कि राज्य का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गापूजा नजदीक आ गया है।…
सामाजिक संस्था युवा एवं फिल्म ओ कहानी प्रोडक्शन की संयुक्त पहल*
35 आत्मनिर्भर महिला उद्यमियों को युवा ने किया सम्मानित
जमशेदपुर। एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को श्रद्धा पूर्वक भगवान विश्वकर्मा पूजा आयोजित की गई। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्ति भाव के साथ सभी शिक्षक गण,प्राचार्य प्रीता जॉन,एवं अन्य लोग संस्थान के सभागार में एकत्रित हो वास्तुकला के देव और कलात्मक रचनाओं में सर्वश्रेष्ठ भगवान, समस्त सृष्टि का निर्माण करने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए,उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई । पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव(LALU PRASAD YADAV) से फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee)शनिवार को पटना में की। यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर दी। जानकारी अनुसार फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी उनका स्वास्थय की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे थे। ट्विटर पर लिखी ये बात तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा है कि बिहार की माटी के लाल और हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध और संजीदा अभिनेता मनोज वाजपेयी जी आवास पर पहुंचे और पिता लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। मनोज वाजपेयी ने…
জামশেদপুর জামশেদপুরের মানুষ যারা বিমান ভ্রমণের শৌখিন তাদের জন্য একটি বড় এবং সুখবর রয়েছে। অক্টোবরের শেষ সপ্তাহ থেকে সোনারী বিমানবন্দর থেকে কলকাতা থেকে ভুবনেশ্বর পর্যন্ত বিমান চলাচল শুরু হচ্ছে। এখন UDAN প্রকল্পের অধীনে, জামশেদপুরের সোনারি বিমানবন্দর থেকে কলকাতা এবং ভুবনেশ্বরে 9 আসনের বিমান পরিষেবা চালু করার পরিকল্পনা রয়েছে। এরই ধারাবাহিকতায় এডিএম আইন শৃঙ্খলা নন্দকিশোর লাল এবং অতিরিক্ত জেলা প্রশাসক সৌরভ সিনহা, সোনারী বিমানবন্দরের প্রতিনিধি, দমকল বিভাগ, ট্রাফিক ডিএসপি, জেএনএসি থেকে সহকারী প্রকৌশলী।
जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के ब्यांगबिल गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. यही नहीं हत्या करने के बाद पति दो बच्चों के साथ पत्नी की लाश को बंद कर फरार हो गया. अंदर से बच्चों के रोने चीखने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई तो उन्हें कुछ अनहोनी की आहट हुई. गांव के लोग बस्ती के मुखिया को सूचना देने पहुंचे. पुलिस को भी बुलाया गया. दरवाजा तोड़ा गया तो पत्नी की लाश के सामने दो मासूम बच्चे रोते बिलखते पाए गए. यह नजारा देखकर गांव के लोग पति को कोसने लगे और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत स्टेशन ओवरब्रिज के सामने संकटा सिंह पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाकुलिया निवासी करण हांसदा (49) के रूप में की गई है. करण परसुडीह में रहकर मजदूरी का काम करता था. मंगलवार की रात ड्यूटी से घर जाते वक्त यह हादसा हुआ. सूचना पाकर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. मृतक की जेब से मिले आई कार्ड व आधार से उसकी पहचान की गई है. फिलहाल पुलिस…
नई दिल्ली: द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने द ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट के नवीनतम चरण को लागू करने में सहयोग करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य स्कूल नेटवर्क में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। टेरी और टीएसएफ द ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट – चरण V के लिए सहयोग करेंगे, जिसका उद्देश्य पानी, ऊर्जा, वन एवं जैव विविधता, और अपशिष्ट प्रबंधन (जिसका जलवायु परिवर्तन के साथ परस्पर संबंध है) पर 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के युवा मस्तिष्कों को…
