जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों से अनुभवी नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में झारखंड से भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा स्तर पर तैनात किया गया है। READ MORE :East Central Railway :पहली बार ‘कवच’ तकनीक के साथ मानपुर–सरमाटांड रेलखंड पर ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन शुरू दिनेश कुमार को फिर मिली इंदस विधानसभा की कमान भाजपा जमशेदपुर महानगर…
Author: BJNN Desk
हाजीपुर | यात्री संरक्षा और रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्व मध्य रेल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आधुनिक टक्कर रोधी तकनीक ‘कवच’ के साथ मानपुर–सरमाटांड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। यह कदम रेल सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। READ MORE :Jamshedpur News :श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में “हारमनी” शीर्षक से भव्य पहली वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (एनुअल नाइट) का आयोजन 93.3 किमी लंबे रेलखंड पर ‘कवच’ सक्रिय पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व और…
जमशेदपुर- । श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में “हारमनी” शीर्षक के अंतर्गत वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (एनुअल नाइट) का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सद्भावना , सांस्कृतिक समन्वय तथा रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। read more :Jamshedpur News:-जुस्को स्कूल कदमा में 28वीं हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों , विद्यालय की कमेटी के सेक्रेटरी , प्रेसिडेंट एवं प्राचार्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…
जमशेदपुर. जुस्को स्कूल, कदमा में 20वीं हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता (फाइनल) का आयोजन उत्साह और साहित्यिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में एल.के.जी.से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी काव्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. READ MORE :Jamshedpur News :नगरपालिका चुनाव 2026, : नामांकन के तीसरे दिन मानगो में मेयर पद के लिए 5, वार्ड सदस्य के लिए 57 ने खरीदे पर्चे प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल, सामाजिक जीवन, प्रकृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीक जैसे विविध विषयों पर आधारित कविताओं का सशक्त और भावपूर्ण पाठ किया. प्रतियोगिता दो भागों में विभक्त थी–एकल…
जमशेदपुर. पीपल फॉर चेंज, ComMutiny – The Youth Collective और vartaLeap Coalition के संयुक्त तत्वावधान में “Beyond Right & Wrong: Youth Leadership is Changing the Game” विषय पर एक क्षेत्रीय संवाद का आयोजन तारापोर स्कूल, एग्रिको में किया गया. कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने इसे प्रभावशाली बनाया. संवाद के दौरान युवाओं, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सेक्स शिक्षा, LGBTQIA+ स्वीकृति, ड्रग अब्यूज रोकथाम, जाति-धर्म आधारित संवेदनशील मुद्दों, सीमा-पार सीखने और जिला स्तर पर युवा प्लेटफॉर्म की आवश्यकता पर खुलकर चर्चा की. यह संवाद प्रसिद्ध सूफी कवि रूमी की पंक्ति— “सही और गलत…
जमशेदपुर। नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली। खासकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थियों की अच्छी भागीदारी दर्ज की गई। READ MORE :Adityapur Municipal Election 2026 :वार्ड 17 से पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने ठोकी दावेदारी मानगो नगर निगम में सबसे अधिक हलचल नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जबकि 57 अभ्यर्थियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए पर्चे…
जमशेदपुर।हितकू, नरवा, सुंदरनगर स्थित डिवाइन मिशन स्कूल परिसर में ‘मां छात्रावास’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि स्कूल में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए संस्था पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी मूल भावना के साथ कार्य करती रहेगी। READ MORE :Jamshedpur News : तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, 10 हजार से ज्यादा लोग हुए लाभांवित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि डिवाइन मिशन स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती…
जमशेदपुऱ। बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर के उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सिंहभूम मंडल के डाक कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें विभाग का गौरव बताया। READ MORE :Adityapur News :एनआईटी जमशेदपुर में रक्तदान शिविर, 358 यूनिट रक्त संग्रह, एनएसएस की पहल से बचीं कई ज़िंदगियां बीमारी से जूझते हुए भी बने प्रेरणा वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2008 से नसों की गंभीर बीमारी से पीड़ित रहने के बावजूद…
जमशेदपुर : विज्वल मिथ्स एवं ‘लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहर के होटल रमाडा में दूसरी बार आयोजित ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हो गया. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, समाजसेवी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आईसीएमआर के वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, डॉ. के गोपाल कृष्णा, एनआईसी झारखंड स्टेट यूनिट के सिनियर टेक्निकल डायरेक्टर शिवानी कोरा, सोना देवी विश्व विद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह, आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या रंजीता गांधी…
आदित्यपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2025 को टीएसजी परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं में निःस्वार्थ सेवा की भावना को सुदृढ़ करना था। READ MORE :Jamshedpur News :मीडिया की भागीदारी से सड़क सुरक्षा को मजबूती, टाटा स्टील ने जमशेदपुर में जागरूकता सत्र आयोजित किया 358 यूनिट रक्त संग्रह, ऐतिहासिक सहभागिता शिविर में छात्रों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों की अत्यंत उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।…

