
जमशेदपुर.


पीपल फॉर चेंज, ComMutiny – The Youth Collective और vartaLeap Coalition के संयुक्त तत्वावधान में “Beyond Right & Wrong: Youth Leadership is Changing the Game” विषय पर एक क्षेत्रीय संवाद का आयोजन तारापोर स्कूल, एग्रिको में किया गया.
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने इसे प्रभावशाली बनाया. संवाद के दौरान युवाओं, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सेक्स शिक्षा, LGBTQIA+ स्वीकृति, ड्रग अब्यूज रोकथाम, जाति-धर्म आधारित संवेदनशील मुद्दों, सीमा-पार सीखने और जिला स्तर पर युवा प्लेटफॉर्म की आवश्यकता पर खुलकर चर्चा की. यह संवाद प्रसिद्ध सूफी कवि रूमी की पंक्ति— “सही और गलत से परे एक मैदान है” —से प्रेरित रहा.
ComMutiny द्वारा परिकल्पित 5th Space की अवधारणा के तहत युवाओं को बिना किसी जजमेंट के अपनी बात रखने, अनुभव साझा करने और सामाजिक बदलाव पर विचार करने का सुरक्षित मंच मिला. कार्यक्रम में शहरी स्लम, ग्रामीण और परिनगरीय क्षेत्रों से आए 24 युवा, KMPM कॉलेज, DBMS स्कूल और तारापोर स्कूल के युवा-शिक्षक, साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
शिक्षकों और CSO सदस्यों का सम्मान
युवाओं के लिए जजमेंट-फ्री और सुरक्षित स्पेस बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों और CSO सदस्यों का कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान किया गया.
प्रिंसिपल ईशिता देय का संदेश
-तारापोर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ईशिता देय ने कहा कि इस तरह की बातचीत युवाओं को केंद्र में रखकर होनी चाहिए और उन्होंने इसे अपने स्कूल में भी लागू करने की प्रतिबद्धता जताई.
प्रमुख मांगें
–
संवाद से स्कूलों में समावेशी सेक्स शिक्षा, LGBTQIA+ जागरूकता, ड्रग अब्यूज रोकथाम कार्यक्रम, प्रत्येक जिले में युवा काउंसिल की स्थापना और जजमेंट-फ्री शिक्षा व मानसिक स्वास्थ्य समर्थन जैसी मांगें सामने आईं.
यह कार्यक्रम 10 से अधिक राज्यों में चल रही राष्ट्रीय संवाद श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका समापन 27 फरवरी 2026 को दिल्ली में होगा. आयोजकों के अनुसार, जमशेदपुर में ऐसे युवा-केंद्रित संवाद आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.



