आदित्यपुर: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पवित्र रिश्ते की कोई उम्र नहीं होती, और इसकी एक जिंदा मिसाल आदित्यपुर में देखने को मिली। यहाँ 82 वर्षीय शीला झा ने अपने 68 वर्षीय छोटे भाई लेखानंद झा की कलाई पर जीवन में पहली बार राखी बांधी। भाई-बहन के इस भावुक मिलन का नजारा वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर के तुलसी भवन में ‘सहयोग’ संस्था का भव्य सावन मिलन समारोह तबीयत बिगड़ने पर दरभंगा से पहुंचे भाई मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी 82…
Author: BJNN Desk
सावन के गीत और नृत्य से सजी शाम सहयोग’ संस्था के भव्य ‘सावन मिलन’ में झूमीं साहित्य जगत की महिलाएं तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में हुआ आयोजन जमशेदपुर. बहुभाषीय संस्था ‘सहयोग’ के तत्वावधान में गुरुवार को तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में इस ‘सावन मिलन’ समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया. सावन के पवित्र महीने की उमंग और उल्लास को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द की एक सुंदर मिसाल पेश की. पूरा परिसर सावन के गीतों और पारंपरिक परिधानों की चमक से सराबोर नजर आया. READ MORE :JAMSHEDPUR…
जमशेदपुर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) वितरण में हो रहे भेदभाव और 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में बैंककर्मियों का गुस्सा फूटा। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में भारी संख्या में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। READ MORE :RANCHI NEWS:क्योरस्टा एसीएमएस हॉस्पिटल में अनोखा रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी राखी विभिन्न संगठनों के नेताओं ने की शिरकत इस प्रदर्शन में UFBU से जुड़े प्रमुख संगठनों जैसे NCBE, AIBEA, AIBOC, BEFI, INBOC, INBEF…
छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी, जताया आभार Calcutta Public School की छात्राओं ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया समाज का सच्चा रक्षक अस्पताल परिसर में दिखा आत्मीयता का माहौल. रांची. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर Calcutta Public School, Ormanjhi की छात्राओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया. छात्राओं ने इस दौरान कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समाज के सच्चे रक्षक हैं, जो दिन-रात लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 28 अगस्त 2026 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – श्रावण पक्ष – शुक्ल तिथि – पूर्णिमा सुबह 09:48 तत्पश्चात् प्रतिपदा नक्षत्र - शतभिषा प्रातः 03:13 अगस्त 29 तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद राहुकाल – सुबह 10:23 से दोपहर 11:49 पंचक – आज है 27 अगस्त 01:36 पीएम से मंगलवार 1 सितंबर 03:24 एएम भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:27 सूर्यास्त – 06:10 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – जौ…
आदित्यपुर: आदित्यपुर एम-9 स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वीर जवानों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस अनूठे आयोजन ने बच्चों और जवानों दोनों के दिलों को छू लिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में ‘माय भारत-खेलो इंडिया संवाद’ का भव्य आयोजन जवानों की कलाई पर सजी रक्षा सूत्र इस विशेष अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से CRPF के जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति अपना अगाध सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में “MY Bharat – Khelo India Samvad: Khel Ki Baat PM Modi Ke Saath” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम DJLHC के कक्ष संख्या 212 में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य खेल, फिटनेस और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस दौरान महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व…
जमशेदपुर। मजदूर नेता स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सतीश शर्मा एवं शुभचिंतकों द्वारा रक्तदान एवं सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया गया। इसके साथ ही बिष्टुपुर स्थित रेस्ट हाउस में रह रहे जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों के बीच सुरुचि अल्पाहार का वितरण किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से स्व. जय नारायण शर्मा के राष्ट्रहित, मजदूर वर्ग एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। सतीश शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 27 अगस्त 2026 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – श्रावण पक्ष – शुक्ल तिथि – चतुर्दशी सुबह 09:08 तत्पश्चात् पूर्णिमा नक्षत्र - धनिष्ठा मध्यरात्रि 02:15 तत्पश्चात् शतभिषा राहुकाल – दोपहर 01:24 से दोपहर 03:00 पंचक – आज है 27 अगस्त 01:36 पीएम से मंगलवार 1 सितंबर 03:24 एएम भद्रा – आज है शुभ / पाताल 09:08 एएम 09:32 पीएम सूर्योदय – 05:27 सूर्यास्त – 06:16 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में…
रांची/जमशेदपुर: टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) और यूनियन के सहयोग से रांची के एक होटल में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में रॉ मटेरियल्स डिवीजन के चार प्रमुख डिवीजनों—वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, OMQ डिवीजन और FAMD—के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता खान सुरक्षा महानिदेशक (DGMS) उज्ज्वल ताह ने की। इस अवसर पर DGMS के उप महानिदेशक आर. टी. मंडेकर और श्याम सुंदर प्रसाद, टाटा स्टील से नरेंद्र कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार मिश्रा, देबाशीष जेना, मुकेश रंजन, नीरज सिन्हा और आगम कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी…
