
जमशेदपुर।


सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित स0अ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद का बीती रात कार्य के दौरान अचानक तबीयत खऱाब हो गया। उसके बाद थाना मे मौजूद थाना प्रभारी मिथिलेश ठाकुर के सहयोग से उसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहा उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
वही थाना में पदस्थापित ए एस आई की हार्ट अटैक की आने की जानाकारी मिलने पर झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर की टीम के द्वारा ब्रह्मानन्द अस्पताल पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। चिकित्सक के द्वारा जानकारी दी गई कि लक्ष्मी प्रसाद का अविलंब ऑपेरशन किया जाना आवश्यक है। तत्काल परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर के द्वारा सृजित किये गये एमरजेंसी फण्ड से पूर्व से किये गए निर्धारण के अनुरूप 50,000/-(पचास हजार) रू0 सहयोग राशि दिया गया।
इस सबंध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो ने बताया कि सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित स0अ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद का हार्ट अटैक आने के कारण गम्भीर स्थिति में ब्रह्मानंद अस्पताल में एडमिट कराया गया। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की जमशेदपुर की शाखा के द्रारा तुरंत तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए ए एस आई के इलाज के लिए पचास हजार की राशी का चेक अस्पताल में जमा करवाया गया । उन्होने कहा कि अभी फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उन्होने महासंध से मांग की है कि संध तुरंत सभी पुलिस कर्मियो को ग्रुप इन्सूरेश करे। ताकि ऐसे वक्त में उन्हे मदद मिल सके।

