Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -बॉलीवुड में अपनी स्वर से चमक बिखेरेगा जमशेदपुर का अरुण
Top Stories

जमशेदपुर -बॉलीवुड में अपनी स्वर से चमक बिखेरेगा जमशेदपुर का अरुण

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 18, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर।युवा पार्श्वगायक अरुण देव यादव को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त ब्रेक मिली है। 26 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म ‘जजमेंटल है क्या..’ में अपनी मधुर और जादुई आवाज़ से अरुण देव लोगों के दिलों तक पहुंचेंगे। यह फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर एवं कर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में अभिनेता राजकुमार राव और बिंदास अदाकारा कंगना रणावत रहेंगे। दोनों ही मुख्य किरदारों पर फिल्माए गए एक बेहद ही दमदार गानें ‘पारा…पारा..’ को अरुण देव यादव ने स्वर दिया है। यह गाना दो दिन पूर्व ही ज़ी म्यूजिक के लेबल पर फ़िल्म के प्रमोशन के लिए यूट्यूब पर रिलीज़ की गयी है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। गाने को अबतक केवल  यूट्यूब पर ही 26 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोगों को गाना पसंद आ रहा है।
“जजमेंटल है क्या” फ़िल्म में गाये ‘पारा.. पारा..’ गीत को स्वर देने वाले जमशेदपुर के युवा पार्श्वगायक अरुण देव यादव ने बताया कि बॉलीवुड के बड़े फिल्मों में अवसर मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लोगों के प्यार से ही संभव हो सका है। कहा कि इस गाने में मस्ती, थ्रिल, सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी के साथ-साथ महान संगीतकार आर.डी. वर्मन की छटा दिखेगी जो हर श्रेणी और वर्ग के संगीत प्रेमियों को भायेगी। इस गाने की संगीतकार रचिता अरोड़ा हैं और गीतकार हैं प्रखर।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पाँच साल के अपने करियर में अरुण देव यादव ने अबतक 05 फिल्मों में अपनी आवाज़ दी है। हाल हो में उन्होंने लौहनगरी जमशेदपुर शहर के सौ वर्ष पूरे होने पर थर्ड मार्च को बेहद प्यारी गीत ‘जमशेदपुर है मेरा’ शहर को समर्पित किया था। इस गीत को शहर के लोगों से काफ़ी प्यार मिला था।
अरुण देव यादव ने कहा कि यह अवसर उनके जीवन का बहुत बड़ा दिन है जब उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष रंग लायी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को जमशेदपुर और झारखंडवासियों को समर्पित किया। अरुण देव यादव बिरसानगर में बीएड कॉलेज के नज़दीक साधुडेरा निवासी हैं। अरुण की स्कूलिंग टेल्को के विद्या भारती चिन्मया विद्यालय से तथा कॉलेज की पढ़ाई करीम सिटी एवं कोऑपरेटिव कॉलेज से पूरी हुई। अरुण के पिता भुवनेश्वर प्रसाद यादव टेल्को के चिन्मय विद्यालय में ही स्पोर्ट्स टीचर रहें (अब सेवानिवृत्त)। वहीं उनकी माता कुसुम यादव गृहिणी हैं।
अरुण ने बताया कि संगीत की प्रारंभिक शिक्षा स्कूल की ही शिक्षिका कविता विश्वास और बाद में संगीत गुरु अंजन दास के सानिध्य में प्राप्त किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के पीछे माँ-पिता और भाइयों के सपोर्ट तथा स्कूल, कॉलेज के दोस्तों, शिक्षकों और साथी कलाकारों का योगदान बताया। कहा कि संघर्ष के दिनों में सभी ने बेहद प्यार दिया और मनोबल बढ़ाया जो अविस्मरणीय रहा। बताया कि गायन के लिए पिता भुवनेश्वर प्रसाद यादव से प्रेरणा मिली जो बिरहा और भोजपुरी संगीत के अच्छे गीतकार हैं।
जमशेदपुर के लिए संगीत के क्षेत्र में एक उभरते हुए हस्ताक्षर अरुण देव यादव कहते हैं कि अगर सच्ची लग्न, मेहनत, स्वयं पर विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं। विदित हो कि अरुण देव यादव ने वर्ष 2012 में महुआ चैनल के सुपरहिट रिएलिटी शो “सुरों का महासंग्राम” का टाइल अपने नाम कर झारखंड के नाम रौशन किया था। एक बार फिर अरुण ने गायन के क्षेत्र में जमशेदपुर और झारखंड की अच्छी उपस्थिति बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में दर्ज़ कराई है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्त्व में विलीन

September 25, 2026

Jamshedpur News :XLRI के पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप प्रोग्राम ने मनाया प्रथम स्नातक समारोह, बैच 2 का किया स्वागत

September 25, 2026

Jamshedpur news:आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.