
जमशेदपुर।
प्रदेश के खाद्य-आपूर्ति मंत्री सरयू राय सोमवार की सुबह 8 बजे दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के परिजनों से मिलें।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दीना बाबा के निधन को व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा सदैव राजनीतिक सुचिता और सेवा भावना के लिए याद किये जायेंगे। उन्होंने इस दौरान दीना बाबा के पुत्र राम पुकार पांडेय समेत परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान मंत्री सरयू राय समेत उनके विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दीना बाबा के निधन को व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा सदैव राजनीतिक सुचिता और सेवा भावना के लिए याद किये जायेंगे। उन्होंने इस दौरान दीना बाबा के पुत्र राम पुकार पांडेय समेत परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान मंत्री सरयू राय समेत उनके विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद थे।● पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जताई संवेदना, परिजनों से मिलें
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा सोमवर दोपहर क़रीब दो बजे बिरसानगर के दासपाड़ा स्थित दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के आवास पहुँचें। यहाँ उन्होंने पहले बाबा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित पर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पूर्व सीएम ने दीना बाबा के पुत्र राम पुकार पांडेय समेत परिवार के अन्य सदस्यों संग मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दीना बाबा के योगदानों को याद करते हुए कहा कि बाबा के योगदानों का संगठन सदैव ऋणी रहेगी। इस दौरान वे क़रीब आधे घँटे तक रुकें और परिवार जनों संग बातें की। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, रतन महतो, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, मण्डलाध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, जितेंद्र राय समेत अमर सिंह, अमित संघी समेत काफ़ी सँख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

