जमशेदपुर : शहर के पुराने रामनवमी अखाड़ों में शुमार जम्बू अखाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार से उत्सव का शुभारम्भ हो चुका है। रविवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्बू अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष बंटी सिंह, रविंद्र कुमार, आरबी शरण, रणधीर मंडल, रमन मूर्ति, उपेंद्र कुमार और सन्तन ठाकुर ने बताया कि 12 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें झांकियां, छउ नृत्य और आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। 13 अप्रैल को झंडा पूजन, पगड़ीपोशी, हनुमानजी की आरती आदि होगी। वहीं 14 अप्रैल को अखाड़ा खेलकूद एवं भजन सन्ध्या होगी। 15 अप्रैल भी यही कार्यक्रम होंगे। जबकि 16 अप्रैल विजयदशमी के दिन अखाड़ा का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।
