
जामताड़ा:
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर जामताड़ा जिला सहित पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से 1 दिन पूर्व कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिमोहन मिश्रा की अगुवाई में किया गया। मिहिजाम के शहीद हुए 3 सपूतो के परिजनों से मिलकर उनके परिवार को सम्मानित करने का काम किया है। मौके पर एआईसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह से नमक मार्च, असहयोग आंदोलन से भारत छोड़ो आंदोलन तथा सबसे लंबे समय तक चलने वाली अंग्रेजो के खिलाफ अहिंसा आंदोलन किया था। जिसका परिणाम है अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी मिली। इसलिए पार्टी की ओर से इस पावन अवसर पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है।
हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि इस पावन अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर गौरव महसूस कर रहा हूं। इनके बलिदान का ऋण चुकाना नामुमकिन है। यह राष्ट्र सदैव इनका ऋणी रहेगा। पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद क्षत्री, मुस्तफा अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

