
JAMTARA

बेटी के हाथ पीले करने की उम्र में मां उसे लेकर आसरा पाने की आस में महिला थाना का चक्कर काट रही है। यह कोई पहली बार नहीं है इससे पूर्व भी पीड़िता लैलून खातून अपनी बेटी के साथ महिला थाना आ चुकी है। जहां समझौते के बाद उसका पति सोहराब अंसारी रखने को तैयार हो गया था। लेकिन महीना भी नहीं बीता कि फिर से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद पीड़िता बेटी को लेकर फिर न्याय मांगने महिला थाना पहुंची। जहां उनके साथ नारी शक्ति संस्था की अध्यक्षा सह आजसू की जिला संयोजिका आभा आर्या भी मौजूद थी ।
VO: नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति सोहराब अंसारी बीती रात मारपीट कर पत्नी और बेटी को घर से निकाल दिया। उसके बाद घर में ताला लगा दिया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने नारायणपुर थाना को दी, तब पुलिस ने घर खुलवाकर मां बेटी दोनों को घर के अंदर घुसाया। लेकिन बुधवार की सुबह फिर वही वाक्या उसके पति सोहराब ने दोहराई और महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । इस संदर्भ में आजसू जिला संयोजिका आभा आर्या ने महिला थाना पुलिस से मुलाकात कर मामले को रखा और साथ ही जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तब तक पीड़ित महिला और उसकी बेटी के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की बात कही। वहीं घटना के बाद से महिला और उसकी बेटी डरी सहमी हुई है ।
Byte1: शमीमा परवीन, पीड़ित बेटी
Byte2: आभा आर्या, जिला संयोजिका आजसू

