
अदनान सामी ने पिछले महीने अपने नए सिंगल म्यूजिक तू याद आया में इंडियन म्यूजिक सेन्स के साथ जबरदस्त वापसी की। प्रसिद्ध संगीतकार के लिए यह ब्यूटीफुल मेलोडी कमबैक करने के लिए सबसे शानदार म्यूजिक साबित हुआ है। यह सांग युवाओं के बीच और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर एक बड़ा हिट बनकर उभरा है। इस सांग को यूट्यूब पर 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसकी सफलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी इसे और भी व्यूज मिलने वाले है।


अपनी सफलता की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, सामी अब इस दिल को छू लेने वाले सांग के फ़ारसी और पश्तों वर्जन के साथ आए है. जिसका फ़ारसी में टाइटल है बा यादम अस्ति, असद बदी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं| वहीं पश्तों में बिया बिया यादिगी टाइटल के साथ जिसके लिरिक्स परहिज़ सघिवाल ने लिखे है| अदनान को अपने प्रशंसकों के लिए ऐसा करने की जरूरत महसूस हुई जिन्होंने वर्षों से उन पर प्यार बरसाया है. उन्होंने कहा, “मेरे परिवार के वंश का पता अफगानिस्तान में लगाया जा सकता है। मेरे पूर्वज अफगानिस्तान से थे। मेरे दादा, राजा अमानुल्ला खान के समय में चार अफगान प्रांतों के गवर्नर थे और राजा के पहले चचेरे भाई भी थे। इसलिए मेरे परिवार का शाही परिवार के साथ संबंध पुराना रहा है। इसलिए मेरा वहां के लोगों के साथ एक आत्मीयता जुड़ाव है। मुझे उनसे मेरे म्यूजिक के लिए अपार प्यार और स्नेह मिला है। अफगानिस्तान में बोली जाने वाली भाषाएं फारसी और पश्तो हैं। यह मेरी प्रतिबद्धता और वादा था, वहाँ के लोगों से कि मैं किसी दिन इन दोनों भाषाओं में कुछ करूँगा। ”
अदनान ने तु याद आया के दो नए संस्करणों के साथ ‘अफगानिस्तान, ईरान और पूरे मध्य एशिया के लोगों को ट्रिब्यूट किया। उन्होंने कहा “तू याद आया के जरिये उस वादे को पूरा करने का एक शानदार मौका था। अदनान ने जोर देकर कहा “मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा आज मेरी पत्नी रोया है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान की है। इसलिए अफगान लोगों के साथ मेरा रिश्ता दो-गुना है! वे मुझे अपना दामाद भी कहते हैं।”
तू याद अया के फ़ारसी वर्जन का टाइटल बा यादम अस्ति और पश्तो वर्जन जिसका टाइटल बिया बिया यादिगी है. अदनान सामी द्वारा गाय गए और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित इन दोनों वर्जन को म्यूजिक कुनाल वर्मा ने दिया है जिसे लो जिल द्वारा कंपोज्ड किया गया है। यह दोनों सांग्स यूट्यूब पर पॉप चार्टबस्टर्स चैनल पर आ चुके है।

