
आदित्यपुर,। दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को रोड नंबर-18 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीश्री हनुमान मंदिर पूजा समिति द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों की आकर्षक शोभायात्रा, डांडिया और भंडारे का आयोजन किया गया।
चुनरी, अंगवस्त्र और त्रिशूल स्मृति चिह्न देकर चंपई सोरेन को किया सम्मानित
उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, माता की चुनरी और त्रिशूल का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उद्योगपति बिनोद सिंह, हरेंद्र तिवारी, पार्षद अर्चना सिंह, कृष्ण मुरारी और समाजसेवी दशरथ उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा, डांडिया का आयोजन
दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन अवसर पर बच्चों की ओर से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में डांडिया का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्सव का रंग देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन, बोले- बुराई और अत्याचार के अंत का प्रतीक हैं मां दुर्गा
पूजा समिति के सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
श्रीश्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के सामूहिक प्रयास से उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
दुर्गा पूजा के इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया।

