
आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 स्थित रेलवे कॉलोनी में श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन और आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. तनुश्री बोस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र एवं युवा नेता बबलू सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 3, 5, 7 और 9 सीढ़ियों पर सजती हैं गुड़ियां, जानिए दक्षिण भारत की गोलू पूजा का रहस्य
दुर्गा पूजा नारी शक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक : डॉ. तनुश्री बोस
इस अवसर पर डॉ. तनुश्री बोस ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक भी है। मां दुर्गा का स्वरूप महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, अपनी अलग पहचान स्थापित करने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में एडीईएन-2 एच.के. महापात्र, मनमोहन सिंह, रिंकी कुमारी, अर्चना सिंह, वेदना गोप, संगीता समद और पूजा समिति के अध्यक्ष बिजय कुमार कुंडू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।रेलवे कॉलोनी में आयोजित इस धार्मिक समारोह को लेकर पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा की आराधना का माहौल बना रहा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, सिटी एसपी ललित मीणा ने पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
पूजा समिति के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रॉबिन बसई, भोला प्रसाद, गोबिंदो, तारकेश्वर, पूर्णो दा, उपाध्यक्ष रॉबिन तराई, शिव शंकर, विभूति, सरवन, रॉकी, सुभाष करवा, राजीव दा, सचिव मोहित कुमार, मिंटुजॉय सोय, सुजीत दास, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, बबलू ओझा, रमाशंकर, पुनित राव, अंकित, नितेश और रोहित सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने पूजा आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
