
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में सिटी एसपी ललित मीणा (आईपीएस) ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, नदी क्षेत्रों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 3, 5, 7 और 9 सीढ़ियों पर सजती हैं गुड़ियां, जानिए दक्षिण भारत की गोलू पूजा का रहस्य
पारडीह चौक से कदमा टोल ब्रिज तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
सिटी एसपी ललित मीणा ने पारडीह चौक, कदमा टोल ब्रिज और खरकई नदी क्षेत्र सहित शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। उन्होंने इन इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया और पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
रानीकुदर, साकची आम बागान और सर्किट हाउस के पूजा पंडालों का जायजा
निरीक्षण के क्रम में सिटी एसपी ने रानीकुदर पूजा पंडाल, साकची आम बागान और सर्किट हाउस एरिया सहित अन्य प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।
उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं के आवागमन और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आशियाना आदित्य में नवरात्रि महोत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा का भव्य स्वागत, महाषष्ठी पर खुले पट
भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर
जमशेदपुर पुलिस की प्राथमिकता दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रमुख पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें।


