Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Adityapur News :आदित्यपुर में जल संकट से मिलेगी राहत, 28 मार्च तक सीतारामपुर प्लांट से शुरू होगी पानी आपूर्ति
Breaking News

Adityapur News :आदित्यपुर में जल संकट से मिलेगी राहत, 28 मार्च तक सीतारामपुर प्लांट से शुरू होगी पानी आपूर्ति

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला-खरसावां । जिले के आदित्यपुर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने वाली है। सीतारामपुर डैम के पास बन रहे 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से अगले 15 दिनों के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार 28 मार्च तक आरआईटी थाना क्षेत्र में बनी पानी टंकी संख्या 8, 9 और 10 में पानी भेजकर उन्हें भरा जाएगा। इसके बाद परीक्षण के तौर पर आरआईटी थाना क्षेत्र के लगभग 16 से 20 हजार घरेलू कनेक्शनों तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे लंबे समय से जल संकट झेल रहे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

READ MORE :Adtyapur News :आदित्यपुर रेलवे स्टेशन होगा टर्मिनल, प्लेटफॉर्म शेड, लिफ्ट और फूड कोर्ट की तैयारी

सापड़ा में 60 एमएलडी प्लांट का निर्माण जारी

इसी के साथ सापड़ा में बन रहे 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट तक 11 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए वन विभाग से लगभग अनापत्ति मिल चुकी है।

जल्द ही बिजली के खंभे लगाकर प्लांट तक बिजली कनेक्शन पहुंचाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि यह परियोजना अगस्त 2026 तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद पूरे आदित्यपुर क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति संभव हो सकेगी।

395 करोड़ की योजना में आई थी देरी

सीतारामपुर 30 एमएलडी और सापड़ा 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलाकर कुल 395 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना तैयार की गई थी। इस योजना का समझौता 3 दिसंबर 2021 को हुआ था और उसी समय तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।हालांकि विभिन्न कारणों से 2023 तक भी काम शुरू नहीं हो सका था, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनहित याचिका के बाद बढ़ी काम की रफ्तार

जलापूर्ति योजना में देरी को देखते हुए सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा ने झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में जनहित याचिका (W.P. PIL No. 3629/2023) दायर की। इसके बाद परियोजना के कार्य में तेजी आई और आवश्यक अनुमतियां मिलने लगीं।

READ MORE :Festival Special Train :आनंद विहार–टाटानगर के बीच 16 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय और रूट

अधिकारियों के प्रयास से दिख रहा परिणाम

इस योजना को गति देने में पूर्व उपायुक्त अरवा राज कमल और रवि शंकर शुक्ला के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है। वहीं वर्तमान उपायुक्त नितिन कुमार सिंह ने स्वयं दो-तीन बार प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने 31 मार्च 2026 तक 30 एमएलडी प्लांट शुरू करने का लक्ष्य तय किया था, जो अब लगभग पूरा होता दिखाई दे रहा है।

ड्राई जोन में पानी पहुंचाने की मांग

जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने परियोजना की प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से आदित्यपुर क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

उन्होंने प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम से मांग की कि यदि जलापूर्ति योजना सुचारु रूप से शुरू हो जाती है, तो सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्यपुर थाना क्षेत्र के उन इलाकों में भी पानी भेजने की व्यवस्था की जाए, जो वर्तमान में पूरी तरह ड्राई जोन में आते हैं।ओम प्रकाश ने कहा कि सापड़ा में बन रहे 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पूरी तरह चालू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में अंतरिम व्यवस्था के रूप में सीतारामपुर प्लांट से पानी उपलब्ध कराने पर हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Indian Railways :ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, निशानेबाजी की शर्त जीतने के चक्कर में 2 अपचारी बालक गिरफ्तार

May 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JSCA ए डिवीजन टी20 लीग में एल. टाउन की प्रचंड जीत, रवि शर्मा के तूफानी शतक से जेएसआर स्टूडेंट क्लब पस्त

May 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चंपई सोरेन का बड़ा बयान: ‘बंगाल को मिली TMC की तानाशाही से मुक्ति, घुसपैठियों को नागरिकता बर्दाश्त नहीं’

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.