
ANAND KISHOR
₹15,000 के लेनदेन विवाद में खूनी संघर्ष
सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 20 जुलाई 2026 की सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। NIT मोड़ के पास ₹15,000 बकाया न चुकाने को लेकर दोस्तों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गम्हरिया निवासी 19 वर्षीय विशु महतो (पिता: जयप्रकाश महतो) ने अपने ही दोस्त रोहित हेंब्रम के सिर पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।


MGM और TMH में चला जिंदगी की जंग का इलाज
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल रोहित हेंब्रम को इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चला। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के बयान पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 197/26, दिनांक 21.07.2026, धारा 109 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं
चेन्नई भाग निकला था आरोपी, पुलिस की छापामारी जारी थी
वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त विशु महतो गिरफ्तारी के डर से तुरंत फरार हो गया। वह चाईबासा के रास्ते पेरंबूर (चेन्नई) भाग निकला। आदित्यपुर थाना पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। आरोपी को लगा कि मामला ठंडा पड़ चुका है, इसलिए वह हाल ही में किसी निजी काम से वापस आदित्यपुर लौटा।
READ MORE..DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आरोपी के आदित्यपुर लौटने की भनक मिलते ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और विशु महतो को दबोच लिया। पुलिस कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आवश्यक legal प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


