
आदित्यपुर। रेलवे शिव मंदिर के सभागार में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मंदिर के संरक्षक स्वर्गीय श्रीनिवास यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें आदित्यपुर और जमशेदपुर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्रीनिवास यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: समाजसेवी श्रीनिवास यादव का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर
मंदिर निर्माण और आदित्यपुर के विकास में योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि श्रीनिवास यादव का रेलवे शिव मंदिर के निर्माण एवं विकास के साथ-साथ सामाजिक कार्यों और आदित्यपुर के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने समाज को जोड़ने और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान में मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मंदिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए उनके पुत्र राहुल यादव को भविष्य में मंदिर के व्यवस्थापक के रूप में जिम्मेदारी सौंपने पर भी सहमति बनी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: महाराजा अग्रसेन जयंती पर 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोज, वस्त्र और दक्षिणा देकर किया सम्मानित
कई गणमान्य लोग हुए शामिल
श्रद्धांजलि सभा में सरदार बम, हीरालाल झा, समाजसेवी विजय शंकर मिश्र, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, गोपाल झा, डॉ. यूएन मदीना, शिव शंकर यादव, संजय यादव, संजीव द्विवेदी, एसएन सिन्हा, सिमरन, अशोक झा और कैलाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभा का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्रीनिवास यादव के सामाजिक और धार्मिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

