Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश, 25 अप्रैल को रांची में गरजेंगी महिलाएं
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश, 25 अप्रैल को रांची में गरजेंगी महिलाएं

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर / सरायकेला-खरसावां: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पर विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। विपक्ष के विरोध को लेकर महिलाओं और आम जनमानस में पनप रहे गुस्से को स्वर देने के लिए अगामी 25 अप्रैल 2026 को राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में एक विशाल ‘जनाक्रोश रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल के सभागार में एक अहम तैयारी बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर में लोको पायलटों के लिए विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा की ली शपथ

विपक्ष का रवैया आधी आबादी के हक पर कुठाराघात

इस तैयारी बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और इस बिल को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लेकिन, विपक्ष द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के कारण आधी आबादी के हक पर जो कुठाराघात किया जा रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है। जनाक्रोश रैली के माध्यम से विपक्ष को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

मोराबादी मैदान में होगा शक्ति प्रदर्शन, बसों से रवाना होंगे लोग

बैठक में उपस्थित वर्तमान भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने रैली की रणनीतिक तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि इस जनाक्रोश रैली में सरायकेला-खरसावां जिले से ऐतिहासिक संख्या में महिलाओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिले की महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता 25 अप्रैल की सुबह बड़ी संख्या में बसों और अपने निजी वाहनों के काफिले के साथ रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। रैली को लेकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

READ MORE :East Central Railway : यात्रियों के लिए खुशखबरी, पूर्व मध्य रेल ने सहरसा, रक्सौल और गोमो से चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

दिग्गजों का लगा जमावड़ा, रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और निवर्तमान महापौर बॉबी सिंह ने भी अपने विचार और सुझाव रखे। नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया।

इस विशेष बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ चेहरे मौजूद रहे। पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, डॉ. भूषण मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, देवेश महापात्रा, रीतिका मुखी, सारथी महतो, जिला मंत्री ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, सूर्या देवी, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विवेक विशाल, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, बीजू दत्ता, मनसा लोहार, उज्जवल मोदक, मुरली प्रधान, साधन महतो और माइकल महतो सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:29 जुलाई 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 29, 2026

Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं

July 29, 2026

Ranchi news:एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने नौ राज्यों में शुरू किया फसल बीमा जागरूकता अभियान

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.