आदित्यपुर: धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में हमेशा सक्रिय रहने वाली श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी, एमआईजी (आदित्यपुर-2) ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। कमेटी की ओर से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
READ MORE:ADITYAPUR NEWS: आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी : चम्पाई सोरेन
सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंदों की मदद है मुख्य उद्देश्य
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना ही नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और संकट में फंसे लोगों की हरसंभव मदद करना भी है। इसी मानवीय भावना के तहत मरीज के उपचार में सहयोग के लिए यह आर्थिक मदद पहुंचाई गई है, ताकि उनका इलाज सुचारू रूप से चल सके।
कोविड काल से लेकर अन्य अवसरों पर भी किए गए हैं सेवा कार्य
कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह पहला मौका नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कोविड काल सहित विभिन्न कठिन अवसरों पर संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना इस कमेटी की सामाजिक जिम्मेदारी का एक अहम हिस्सा रहा है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना, अधिकारियों को दी बधाई
समाजसेवी बलवंत पांडेय के सहयोग से मिला संबल
इस मानवीय पहल को पूरा करने में आदित्यपुर के जाने-माने समाजसेवी बलवंत पांडेय का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके विशेष प्रयासों और सहयोग से ही मरीज का यह इलाज संभव हो पाया है। एमआईजी काली पूजा कमेटी के इस परोपकारी कदम की स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है

