Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा में पान दुकान चौक का कट बंद नहीं करने की मांग, DC को ज्ञापन
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा में पान दुकान चौक का कट बंद नहीं करने की मांग, DC को ज्ञापन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान आदित्यपुर-कांड्रा फोरलेन के प्रथम किलोमीटर में पान दुकान चौक के पास स्थित कट को पूर्व की तरह खुला रखने की मांग को लेकर जन कल्याण मोर्चा ने सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने उपायुक्त से मुलाकात कर स्थानीय लोगों की आवागमन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट 3 एवं 4 में संपन्न हुआ बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18.25% बोनस

कट बंद होने से पटेल चौक पर बढ़ता है दबाव

ज्ञापन में जन कल्याण मोर्चा ने बताया कि आदित्यपुर-कांड्रा सड़क के निर्माण के समय से ही पान दुकान चौक के पास कट स्वीकृत है। वहां ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था भी है। मोर्चा का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान इस कट को बंद कर दिए जाने से आसपास के लोगों को पटेल चौक की ओर से आवागमन करना पड़ता है।

मोर्चा के अनुसार, पान दुकान चौक के आसपास स्थित वार्ड संख्या 18 और 19 के हजारों लोग इसी कट के माध्यम से दोपहिया, चारपहिया वाहनों और पैदल आवागमन करते हैं। कट बंद होने पर इन लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर पटेल चौक पहुंचना पड़ता है।

पटेल चौक पर जाम की स्थिति बनने का दावा

जन कल्याण मोर्चा के मुताबिक आदित्यपुर-कांड्रा फोरलेन के प्रथम किलोमीटर में करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित पान दुकान चौक का कट स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। दुर्गा पूजा के दौरान इसे बंद किए जाने पर वार्ड 18 और 19 से आने वाला अतिरिक्त यातायात पटेल चौक की ओर पहुंचता है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पटेल चौक पर पहले से ही आरआईटी थाना क्षेत्र से आने वाले लोगों और वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में पान दुकान चौक का कट बंद होने पर यहां सामान्य दिनों की तुलना में यातायात का दबाव और बढ़ जाता है।

वार्ड 17 के लोगों को भी अतिरिक्त दूरी तय करने का तर्क

मोर्चा ने यह भी बताया कि बिष्टुपुर से खरकाई पुल पार कर वार्ड संख्या 17 की ओर जाने वाले लोगों को भी कट बंद होने की स्थिति में पटेल चौक पहुंचकर यू-टर्न लेना पड़ता है। इसके बाद उन्हें करीब 400 से 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने वार्ड की ओर जाना पड़ता है।

जन कल्याण मोर्चा का कहना है कि इससे स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ समय की भी बर्बादी होती है।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट 3 एवं 4 में संपन्न हुआ बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18.25% बोनस

कट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि दुर्गा पूजा समेत अन्य प्रमुख अवसरों पर पान दुकान चौक के कट को बंद न किया जाए। साथ ही वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था की जाए।

मोर्चा का कहना है कि कट खुला रखने के साथ उचित ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए तो स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और पटेल चौक पर अनावश्यक दबाव को भी कम किया जा सकेगा।

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मामले पर सकारात्मक विचार करने और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही। जन कल्याण मोर्चा की ओर से इस संबंध में सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी ज्ञापन दिया गया है।

मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने जनहित में पान दुकान चौक के कट को यथावत रखने और दुर्गा पूजा के दौरान वहां पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सेवा संकल्प यात्रा में जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी से पीएम मोदी ने किया संवाद, ‘जोहार’ कहकर पूछा यात्रा का अनुभव

September 25, 2026

Jamshedpur News :एग्रिको में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, 15 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.