आदित्यपुर: आदित्यपुर गुमटी बस्ती स्थित चुना भट्टा बस्ती में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जा रही है। दुबराज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले काली पूजा समारोह को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
READ MORE :JHARKHAND RAIL NEWS: छठ पर टाटानगर-छपरा समेत 5 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, झारखंड-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत
दुबराज स्पोर्टिंग क्लब करता है प्रतिवर्ष आयोजन
चुना भट्टा बस्ती में दुबराज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से वर्षों से पारंपरिक तरीके से काली पूजा समारोह आयोजित किया जा रहा है। पूजा के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्य और स्थानीय लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
READ MORE:RAILWAY NEWS: भोपाल, ग्वालियर, कोटा और राजस्थान से बिहार-झारखंड के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में क्लब के अध्यक्ष टोनी एंथोनी, विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, तरुण गोराई, किशन गोराई, राजकिशोर पासवान, बूटन पासवान, विष्णु लोहरा, कालीचरण लोहरा, वोटलो, मुक्ति लोहरा, धीरज साहू, जितेंद्र राय, मेघनाथ सरकार, रोहित लोहरा, आकाश कुमार, गोलू दीक्षित और किशन राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पारंपरिक धार्मिक आयोजन के माध्यम से दुबराज स्पोर्टिंग क्लब स्थानीय स्तर पर आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

