कोलकाता: छठ महापर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टाटानगर से छपरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर ‘छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों’ के परिचालन की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड और बिहार के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
READ MORE :BIHAR RAILWAY NEWS: उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी-दरभंगा से सुपौल तक के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
टाटानगर – छपरा – टाटानगर स्पेशल (08185/08186)
झारखंड से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए टाटानगर से छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
टाटानगर से गाड़ी संख्या 08185 टाटानगर-छपरा स्पेशल 12 और 17 नवंबर 2026 को शाम 18:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
छपरा से वापसी में गाड़ी संख्या 08186 छपरा-टाटानगर स्पेशल 13 और 18 नवंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 04:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
स्टॉपेज: दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी।
READ MORE :DHANBAD-GAYA NEWS: धनबाद, गया और शेखपुरा से दिल्ली के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, नवंबर तक मिलेगा लाभ
अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
टाटानगर के अलावा, रेलवे ने अन्य कई महत्वपूर्ण मार्गों के लिए भी विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है जो झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी:
चेन्नई – बरौनी (06039/06040): यह ट्रेन 10 नवंबर को चेन्नई से और 13 नवंबर को बरौनी से खुलेगी। एसईआर क्षेत्र में इसका ठहराव बालेश्वर, खड़गपुर और आंदुल में होगा।
गोंदिया – पटना (08895/08896): यह ट्रेन 13 व 20 नवंबर को गोंदिया से और 14 व 21 नवंबर को पटना से चलेगी। यह झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी होते हुए जाएगी।
दुर्ग – बरौनी (08755/08766): यह ट्रेन 11 व 18 नवंबर को दुर्ग से और 12 व 19 नवंबर को बरौनी से खुलेगी। इसका ठहराव भी झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।
पोदनूर – रक्सौल (06195/06196): यह ट्रेन 10 नवंबर को पोदनूर से और 14 नवंबर को रक्सौल से चलेगी, जो राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में रुकेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में टिकट कन्फर्म नहीं होने से यात्री काफी परेशान रहते हैं। रेलवे द्वारा इन विशेष ट्रेनों की घोषणा से विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले उन प्रवासियों को बहुत फायदा होगा जो छठ पूजा के लिए अपने पैतृक गांव लौटना चाहते हैं।

