आदित्यपुर: हर साल की भांति इस वर्ष भी रोड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पर्व संध्या 7 बजे से अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजनों के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:अजाइल लर्निंग में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी गई पठन सामग्री
मुख्य अतिथि की उपस्थिति और उद्घाटन
इस पावन अनुष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सरिता आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
आदर्श मिथिला संघ का विशेष योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में आददर्श मिथिला संघ आदित्यपुर मंडली का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। संघ के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
मध्यरात्रि जन्मोत्सव: रात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के प्रकट होने पर महाआरती की गई और जन्मोत्सव के उपरांत विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

