आदित्यपुर। आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गोधन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गली-मोहल्लों में गोबर से गोधन तैयार कर पारंपरिक विधि-विधान के साथ उसे कूटा गया।
गोधन कूटने की रस्म पूरी होने के बाद बहनों ने अपने-अपने भाइयों को तिलक लगाया और चना व मिठाइयां खिलाईं। इस दौरान भाइयों की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगलकामना की गई। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों और मोहल्लों में उत्सवी माहौल देखने को मिला।
आदित्यपुर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं और युवतियों ने परंपरा के अनुसार गोधन पर्व की रस्में निभाईं। गली-मोहल्लों में जगह-जगह इस पारंपरिक पर्व की रौनक दिखाई दी। लोगों ने पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाया।

