आदित्यपुर। श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति, फुटबॉल मैदान की ओर से काली पूजा विसर्जन के अवसर पर करीब 300 जरूरतमंदों के बीच साड़ी और कंबल का वितरण किया गया। बुधवार, 11 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता गणेश महाली ने लाभुकों के बीच वस्त्र बांटे।
इस अवसर पर विधायक सोमेश सोरेन ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि काली पूजन के बाद गरीबों के बीच वस्त्र वितरण की परंपरा अनुकरणीय है। इस तरह के सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलती है और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन और पवित्रो बर्मन उर्फ गोरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंजन कुमार दास ने की, जबकि संचालन महासचिव नरेंद्र प्रसाद ने किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में धूमधाम से मना चित्रगुप्त पूजा महोत्सव, 3 हजार से अधिक चित्रांश परिवार के लोग हुए शामिल
1972 से फुटबॉल मैदान में हो रहा काली पूजा का आयोजन
श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति, फुटबॉल मैदान की ओर से वर्ष 1972 से लगातार काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा के अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत 8 नवंबर की रात मां काली की पूजा-अर्चना और भोग वितरण के साथ हुई। 9 नवंबर को शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 नवंबर को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, 11 नवंबर को बालक भोजन और जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विधायक सरयू राय ने किया बिष्टुपुर, कदमा और सोनारी के छठ घाटों का सघन निरीक्षण, टूटी सीढ़ियों और गंदगी पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य
समिति के अध्यक्ष अंजन कुमार दास, महासचिव नरेंद्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष माणिक दास हैं। संरक्षक के रूप में सुशील मंडल, पवित्रो बर्मन और बुबु दत्ता शामिल हैं। उपाध्यक्ष विश्वनाथ घोष और आशीष बनर्जी हैं, जबकि सहायक सचिव की जिम्मेदारी दिलीप साहू और नंदू यादव संभाल रहे हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक घोष, अंजू लाला, मधु राव, रतन गोप, झंतू दास, अलख चौधरी, गोपाल दास, सुनील सिंह, विजय सिंह, अनिकेत दास, झंट्टू महतो, सपन दास, मोती मुंडा, लालतू दास और जितेन महतो सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

