जमशेदपुर। चित्रांश महापरिवार, मानगो की ओर से बुधवार, 11 नवंबर 2026 को भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कार्यालय के सामने, उलीडीह थाना के समीप आयोजित इस धार्मिक समारोह में कायस्थ समाज के तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
पूजनोत्सव के दौरान समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दिन में विधि-विधान के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना, आरती और हवन संपन्न हुआ। समाज के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा में शामिल होकर सामाजिक एकता और धार्मिक परंपरा का परिचय दिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: डीसी के निरीक्षण के बाद हरकत में आया नगर निगम, छठ घाट जाने वाले रास्ते से कचरा हटाने का निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिरादरी भोज ने बांधा समां
धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिरादरी भोज का आयोजन किया गया। ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों और गायकों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से समारोह में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका उत्साह बढ़ाना और अन्य बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार समिति में कनकलता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द किशोर सिन्हा, ओम प्रकाश शरण, डॉ. अंजनी कुमार और डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव शामिल रहे।
रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान संजय वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, पवन कुमार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, निर्मल कुमार सिन्हा, विष्णु प्रसाद सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विशाल परासर, अमृत राज सिन्हा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, रंजन अखौरी, निखिल सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, रवि रंजन सिन्हा, विवेक पराशर, राजू सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, गुंजन कुमार, अंकुर कुमार, राजन श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

