
आदित्यपुर: शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन, कोल्हान प्रमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित पात्रा कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई। यूनियन अध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टेंपो चालकों की रोजमर्रा की समस्याओं, स्टैंड व्यवस्था, यूनियन के विस्तार और आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
टेंपो चालकों की समस्याएं बैठक में प्रमुख मुद्दा
बैठक में बढ़ती महंगाई के बीच टेंपो परिचालन में आ रही परेशानियों को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी बात रखी। चालकों के लिए बेहतर स्टैंड व्यवस्था, परिचालन से जुड़ी दिक्कतों और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
यूनियन की ओर से कांडा से आदित्यपुर पुलिया तक टेंपो स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। सदस्यों का कहना था कि व्यवस्थित स्टैंड मिलने से टेंपो चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है।
यूनियन विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में यूनियन के संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष के.पी. तिवारी ने सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और टेंपो चालकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है। बैठक में यूनियन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक चालकों को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:खुशखबरी! पहली बार लखनऊ के लिए मिली सीधी ट्रेन, यात्रियों को बड़ी सौगात
छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में आगामी छठ पर्व को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। छठ व्रतियों की सुविधा और विभिन्न छठ घाटों पर सहयोगात्मक भूमिका निभाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। यूनियन सदस्यों ने पर्व के दौरान जरूरत के अनुसार सहयोग करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने पर विचार किया।
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में रामू राव, उमेश सिंह, संजय तिवारी, राजकिशोर, मोहन मुखी, दुबराज लोहार, अजय यादव, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, लक्ष्मण रजक, कृष्ण शर्मा, लखन कुमार, अंकित कुमार, बसंत कुमार और दिलीप शाह समेत यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।

