
आदित्यपुर/धनबाद: सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने पहली बार आदित्यपुर और लखनऊ के बीच सीधी ट्रेन सेवा की घोषणा की है। आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए ‘लखनऊ-आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन’ (04218/04217) का 01 ट्रिप (फेरा) संचालित किया जाएगा।
ट्रेन का नया शेड्यूल और समय-सारिणी
यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का निर्धारित समय इस प्रकार है:
1. लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल (ट्रेन सं. 04218):
यह ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 को लखनऊ से प्रस्थान करेगी।यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 12:05 बजे खुलेगी।रास्ते में यह ट्रेन रायबरेली, अमेठी, वाराणसी (18:15 बजे), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (19:40 बजे), सासाराम, गया जंक्शन (22:30 बजे), गोमो, भोजूडीह, अनारा, पुरुलिया और चांडिल स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 07:10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।
2. आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल (ट्रेन सं. 04217):
वापसी में यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर से प्रस्थान करेगी।यह ट्रेन आदित्यपुर से सुबह 11:10 बजे खुलेगी।वापसी मार्ग में यह चांडिल, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, गोमो, गया जंक्शन (18:38 बजे), सासाराम, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (22:50 बजे), वाराणसी (23:55 बजे), अमेठी और रायबरेली रुकते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।



