Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर में कोल्हान मिथिला समाज के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों ने लिया लाभ
Breaking News

ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर में कोल्हान मिथिला समाज के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों ने लिया लाभ

नि:शुल्क जांच व दवा वितरण: कोल्हान मिथिला समाज के स्वास्थ्य शिविर को मिली बड़ी सफलता
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर |
कोल्हान मिथिला समाज के द्वारा आदित्यपुर-2 स्थित श्री राम मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न चिकित्सा जांच व नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

यह शिविर ए.जे. डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र जांच, मधुमेह, स्त्री रोग एवं जनरल फिजिशियन की विशेषज्ञ टीमों द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में डॉ. जगदीश लोहिया, डॉ. आलोक रंजन महतो, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. जी.एन. शर्मा, डॉ. अक्षय कीर्ति एवं एएसजी हॉस्पिटल की टीम ने सेवाएं दीं।

Jamshedpur News :डॉ. अशोक झा (अविचल) को मिली महत्वपूर्ण दोहरी जिम्मेदारी, मिथिला समाज ने किया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक व झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी, एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक झा अविचल और आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक मिथिला लाल पाग पहनाकर किया गया।

मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने कोल्हान मिथिला समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। कई बार लोग संसाधनों या जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते — ऐसे में यह शिविर बेहद उपयोगी साबित होंगे।”

Jamshedpur News : मैथिली भाषा को नियोजन नीति में शामिल करने की मांग, कोल्हान मिथिला समाज ने सौंपा ज्ञापन

शिविर के आयोजन में समाज के सदस्यों ने समर्पित भावना से योगदान दिया। अध्यक्ष विपिन चंद्र झा, संयोजक शिवचंद्र झा, कार्यक्रम समन्वयक अनिल झा, पंकज राय, आकाश चंद्र झा, अमर कुमार झा, गोपाल चौधरी, देवेंद्र झा, चंदन झा, विवेकानंद झा, संजीत झा, अमित चौधरी, नवीन कुंवर और मिथिलेश झा जैसे सदस्यों की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।

इस नि:शुल्क शिविर ने यह सिद्ध कर दिया कि सामाजिक संगठन जब एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो जनहित में प्रभावशाली परिणाम सामने आते हैं। कोल्हान मिथिला समाज की यह पहल अन्य संगठनों को भी प्रेरित कर सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.